क्रिकेट

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: भारतीय टीम की शानदार जीत, 10 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती सीरीज

244 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने बेहद सधी हुई शुरुआत की है।
2 min read
India vs New Zealand 3rd ODI
भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की पारी लड़खड़ाई

माउंट माउंगानुई। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सोमवार को यहां बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के शानदार गेंदबाजी अटैक के आगे न्यूजीलैंड की एक भी न चली।244 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने बेहद सधी हुई शुरुआत की है। कप्तान विराट कोहली और रोहिर शर्मा क्रीज पर हैं। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है और तीसरा मैच जीतते ही पांच वनडे की सीरीज में उसे 3-0 की अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कप्‍तान कोहली के बोझ को कम करने के लिए उन्‍हें आज के मैच के बाद आराम दिया है। बता दें कि अगर भारत इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर लेती है तो वह 10 साल बाद न्यूजीलैंड में सीरीज जीतेगी। भारत की टीम ने इससे पहले 2009 में सीरीज अपने नाम की थी।

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज़ मुनरो सिर्फ 10 रन बना के आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद गुप्टिल भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और सिर्फ 13 रन बना के आउट हो गए। कप्तान केन विलियमसन और टेलर ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन विलियमसन सिर्फ 28 रन बना के आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक किवी टीम ने तीन विकेट खोकर 62 रन बना लिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड टीम को कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल की जोड़ी फिर ठोस शुरुआत देने में नाकाम रही। पारी के दूसरे ही ओवर में शमी ने मुनरो को आउट कर दिया। इस तरह 10 रन के स्‍कोर पर ही न्‍यूजीलैंड का पहला विकेट गिर गया। मुनरो की जगह कप्‍तान केन विलियमसन बैटिंग के लिए आए। हालांकि पांचवें ओवर में रन गति को रफ्तार देते हुए गप्टिल ने भुवनेश्‍वर की गेंद पर को छक्‍का और चौका जड़ा। लेकिन छठे ओवर में भुवनेश्‍वर ने गप्टिल को विकेटकीपर कार्तिक से कैच कराकर पवेलियन लौटा दिया।

भारत ने किए 2 बदलाव

टीम इंडिया ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाएं हैं। उनके स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। प्रतिबंध के बाद लौट रहे हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया है। कोलिन डी ग्रांडहोम के स्थान पर मिशेल सैंटनर को टीम में शमिल किया गया है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, डग ब्रैसवेल, मिशेल सैंटनर, लोकी फग्र्यूसन और ट्रैंट बाउल्ट।

Updated on:
28 Jan 2019 03:04 pm
Published on:
28 Jan 2019 09:12 am