क्रिकेट

हेमिल्टन टी20: एक ओवर में पलट गया मैच, 4 रन से हारा भारत

213 रन के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी।
2 min read
Ind Vs NZ
nzzz

हेमिल्टन। तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत 4 रन से मैच हार गया। 213 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम जीत के पास पहुंचकर उसका स्वाद नहीं चख सकी। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

आखिरी ओवर तक मैच में रोमांच बरकरार रहा। अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन क्रीज पर मौजूद दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ये रन नहीं बना सकी। भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी।

भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर की ही पांचवी गेंद पर शिखर धवन अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विजय शंकर ने भारतीय पारी को संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई, लेकिन विजय शंकर 43 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में खूब दम किया। कॉलिन मनरो का विकेट कुलदीप यादव को मिला, जिन्होंने 76 रन की धमाकेदार पारी खेली। इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने एक अहम बदलाव किया। युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि पहला मैच हारने के बाद पिछले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की थी। ऑकलैंड में खेले गए इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 निकेट से मात दे दी थी। इस मैच में भारत की तरफ से गेंदबाज और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद

न्यूजीलैंड : कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरिल मिचेल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेनिजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

Updated on:
10 Feb 2019 04:08 pm
Published on:
10 Feb 2019 12:21 pm
Also Read
View All
‘भारत डरा हुआ है’, अफ़गानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने की टी20 टीम के चयन की आलोचना

Teachers Day पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर, बोले- पिता ही वो शख्‍स थे, जिन्‍होंने मुझे महान क्रिकेटर बनाया

Duleep Trophy Final: एक और खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी-मोहम्मद शमी का मिलेगा साथ, जानें डिटेल्स

SENA देशों में सीरीज से पहले परिस्थितियों में ढलने के लिए ज्यादा समय चाहता BCCI, आगामी दुबई वर्कशॉप रखेगा मांग

ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल से पहले साउथ जोन ने बढ़ाई अपनी ताकत, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल को टीम में किया शामिल