
वेलिंगटन : भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अब वनडे सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला रविवार होना है। भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबलों में हराकर अजेय बढ़त ले रखी है। हालांकि चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा कर उसके क्लीन स्वीप के सपने पर लगाम लगा दी है। इसके बावजूद भारत सीरीज में 3-1 की बढ़त के साथ पांचवें वनडे में उतरने जा रहा है। अंतिम मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाना है। आइए आपको बताते हैं कि भारतीय समयानुसार यह मैच किस समय खेला जाएगा, ताकि आप मैच मिस न कर पाएं। इसके अलावा आप मैच कहां-कहां देख सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी करेंगे वापसी
बता दें कि भारत के लिए पिछले मैच में बल्लेबाजी संकट का कारण बन गया था। इस सीरीज से आराम लेने वाले विराट कोहली चौथे वनडे के बाद पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि चौथे वनडे में अनफिट होने की वजह से नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब पूरी तरह फिट हैं और वह पांचवें वनडे में खेलेंगे। इसकी जानकारी बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने दी।
यहां देख सकते हैं मैच
भारत-न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच 3 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 से देख सकेंगे। सीरीज के पांचवें मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। अगर हिंदी में कमेंट्री चाहते हैं तो वह सुविधा भी मौजूद है। आप स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर चैनल ट्यून कर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये मैच देखना चाहते हैं तो इस मैच का सीधा प्रसारण यह मैच हॉटस्टार पर देख सकते हैं।