क्रिकेट

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: टी20 सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त के साथ कब्‍जा कर चुकी टीम इंडिया अब आखिरी मुकाबला हैमिल्‍टन में खेलेगी। रविवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले आपको हैमिल्‍टन के सेडन पार्क की पिच रिपोर्ट आपको बताते हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 8:29 AM IST
IND vs NZ 5th T20I Pitch Report
हैमिल्‍टन स्थित सेडान पार्क। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/DanuskaAravinda)

India vs New Zealand 5th T20I Pitch Report: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार 1 नवंबर को हैमिल्‍टन के सेडन पार्क में खेला जाना है। टीम इंडिया शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर पहले से ही कब्‍जा कर चुकी है। वहीं, चौथा मैच ऑकलैंड में न्‍यूजीलैंड ने अपने नाम किया। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि आखिरी मुकाबले में कौन बाजी मारता है। इससे पहले आपको सेडन पार्क की पिच का हाल बताते हैं कि यहां भी रनों की बारिश होने वाली है या फिर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलने वाला है।

सेडन पार्क की पिच रिपोर्ट

हैमिल्टन में सेडन पार्क की पिच हमेशा से ही बल्‍लेबाजों की मददगार रही है। यहां अच्छा बाउंस और लगातार पेस होता है, जो बड़े स्ट्रोक खेलने वालों के लिए फायदेमंद है। गेंद बल्‍ले पर अच्छी तरह से आने के चलते यह आक्रामक शॉट लगाने के लिए आइडियल पिच है। हालांकि पारी की शुरुआत में नई बॉल से तेज गेंदबाज थोड़ी स्विंग या सीम मूवमेंट मिल सकती है। खासतौर पर शाम को शुरुआत में या आसमान में बादल छाए रहने की स्थिति में।

यहां के मैदान की सीधी बाउंड्री और चौकोर बाउंड्री लगभग 65 मीटर हैं, जिसके चलते अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर भी अच्छी वैरिएशन के इस्तेमाल से थोड़ी ग्रिप और टर्न हासिल कर सकते हैं। बता दें कि हैमिल्टन के सेडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जो बेहद ही रोमांचक रहे हैं।

हैमिल्टन में भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

तारीखमुकाबलानतीजा
10 फरवरी 2019न्यूजीलैंड बनाम भारतन्यूजीलैंड 4 रन से जीता
29 जनवरी 2020न्यूजीलैंड बनाम भारतमैच टाई, भारत सुपर ओवर में जीता

न्‍यूजीलैंड की टीम

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान),
नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार।

Updated on:
31 Oct 2026, 8:29 AM IST
Published on: