क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान टीम में होंगे ढेरों बदलाव, भारतीय टीम से ये 2 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर, देखें संभावित प्लेइंग 11

भारत इस मैच में दो बदलाव के साथ उतार सकता है। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बहार बैठना पड़ सकता है। इन दोनों के स्थान पर बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2025, 10:50 AM IST
IND vs PAK

India vs Pakistan, Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुक़ाबला गत चैम्पियन पाकिस्तान और भारत के बीच आज रविवार 23 फरवरी को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें कई बदलाव के साथ उतरेंगी। जहां पाकिस्तान को पहले मुक़ाबले में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वह वापसी के लिए बेताब है। वहीं भारत इस मैच में बांग्लादेश को हराकर आ रहा है। ऐसे में मुक़ाबला टक्कर का होने वाला है।

भारत इस मैच में दो बदलाव के साथ उतार सकता है। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बहार बैठना पड़ सकता है। इन दोनों के स्थान परबायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। कुलदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। उन्होंने 10 ओवर में 43 रन दिये थे। वहीं हर्षित राणा ने 7.4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत को एक खब्बू तेज गेंदबाज की जरूरत होगी। ऐसे में राणा को बाहर बैठना पड़ सकता है।

पाकिस्तान की बात करें तो उनकी टीम में कुछ बदलाव होने तय हैं। खब्बू बल्लेबाज फखर जमान चोटिल हो गए हैं और अब चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बचे हुए मुक़ाबले नहीं खेलेंगे। इमाम उल हक को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। भारत के खिलाफ वे पूर्व कप्तान बाबर आज़म के साथ सलामी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं। सऊद शकील की खराब फॉर्म टीम की चिंता का विषय है। सऊद शकील की जगह भारत के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को मौका मिल सकता है। इसके अलावा कामरान गुलाम को भी मौका मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
भारत -
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान - मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, उस्मान खान, बाबर आजम, सलमान आगा, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।

Updated on:
23 Feb 2025, 10:50 AM IST
Published on: