क्रिकेट

भारतीय टीम अब कब और किसके खिलाफ उतरेगी मैदान में? नोट कर लें पूरा का शेड्यूल

Indian Cricket Team Full Schedule 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब भारतीय टीम कब मैदान पर उतरेगी और किसके खिलाफ पहली सीरीज खेलेगी? आइये आपको भी बताते हैं टीम इंडिया की अगली सीरीज का पूरा शेड्यूल क्‍या है?
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 1:05 PM IST
Team India

Indian Cricket Team Full Schedule 2025: दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम स्‍वदेश लौट चुकी है। अब सभी भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे भिड़ते नजर आएंगे। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा और आखिरी खिताबी मुकाबला दो म‍हीने बाद 25 मई को खेला जाएगा। इसके करीब एक महीने बाद 20 जून से भारतीय टीम का इंग्‍लैंड दौरा होगा। जहां टीम इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। ये टेस्‍ट सीरीज वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली जाएगी। आइये जानते हैं इस सीरीज का पूरा शेड्यूल क्‍या है?

इन सीरीज का शेड्यूल घोषित होना बाकी

इंग्‍लैंड के बाद अगस्‍त में भारतीय टीम बांग्‍लादेश का दौरान करेगी। जहां तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद अक्‍टूबर में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया दो टेस्‍ट मैच खेलेगी। अक्‍टूबर में ही भारत टी20 फॉर्मेट में एशिया कप खेलेगा तो अक्‍टूबर-नवंबर में ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी।

भारतीय टीम साल के अंत में नवंबर-दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। जहां भारतीय टीम दो टेस्‍ट, तीन एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। बता दें कि ये दौरे तय हैं, लेकिन अभी तक मैच की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

IND vs ENG Test Series का शेड्यूल

20 से 24 जून - पहला टेस्ट (हेडिंग्ले, लीड्स)

02 से 06 जुलाई - दूसरा टेस्ट (एजबस्टन, बर्मिंघम)

10 से 14 जुलाई - तीसरा टेस्ट (लॉर्ड्स, लंदन)

23 से 27 जुलाई - चौथा टेस्ट (एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)

31 जुलाई से 04 अगस्त - पांचवां टेस्ट (केनिंगटन ओवल, लंदन)

Updated on:
11 Mar 2025, 1:05 PM IST
Published on: