क्रिकेट

इंग्लैंड में कुछ ऐसा होगा टीम इंडिया का प्री वर्ल्ड कप शेड्यूल, 5 जून को है पहला मुकाबला

बुधवार रात इंग्लैंड के लिए रवाना हुई है टीम इंडिया 5 जून को खेला जाएगा पहला मुकाबला 30 मई से होगा विश्व कप का आगाज
2 min read
May 22, 2019
Indian Team Pre World Cup Schedule
Indian Team Pre World Cup Schedule

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब महज एक हफ्ते का समय बचा है। टीम इंडिया बुधवार देर रात इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जिसमें अभी 11 दिन बाकि हैं।

भारतीय टीम का इन 11 दिनों का शेड्यूल भी काफी बिजी रहने वाला है। हालांकि टीम को वर्ल्ड कप के मैच से पहले दो प्रैक्टिस मैच भी खेलने हैं, लेकिन उन मैचों के अलावा भी टीम भारतीय टीम का बिजी शेड्यूल है।

वर्ल्ड कप के आगाज से पहले टीम इंडिया का ये है शेड्यूल

- 22 मई यानि कि आज टीम इंडिया लंदन पहुंच जाएगी। बुधवार देर रात टीम ने मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ली थी।

- 23 मई को सभी खिलाड़ी प्रोटोकॉल के तहत पहले तो आराम करेंगे। उसके बाद टीम मैनेजटमेंट के साथ एक मीटिंग होगी। इस मीटिंग में सभी खिलाड़ियों को अगले 8-9 दिन क्या करना है, उसके बारे में बताया जाएगा।

- 24 मई को भारतीय टीम ओवल के मैदान पर प्रैक्टिस सेशन के लिए उतरेगी। इसके बाद सभी 10 टीमों के कप्तानों का मीडिया से इंटरेक्शन होगा। साथ ही इसी दिन एंटी करपश्न और एंटी डोपिंग वर्कशॉप की क्लास भी दी जाएगी।

- 25 मई को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारतीय समय़नुसार ये मैच 3 बजे शुरू होगा।

- 26 मई को रोड के रास्ते सभी खिलाड़ी कार्डिफ के लिए रवाना होंगे। यहां पर टीम के खिलाड़ी फॉर्म अप मैच के बाद आराम करेंगे।

- 27 मई को सोफिया गार्डन पर ट्रेनिंग सेशन होगा। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस फिर से होगी। पीसी से पहले टीम के खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ और सीनियर प्लेयरों से मिलेंगे।

- 28 मई को भारत का दूसरा प्रैक्टिस मैच बांग्लादेश के खिलाफ शोफिया गार्डन पर ही होगा।

- 29 मई वर्ल्ड के आगाज से एक दिन पहले सभी टीमों के कैप्टन लंदन के बकिंघम पैलेस में क्विन एजिजाबेथ के साथ चाय पीएंगे।

- 30 मई को साउथहैम्पटन में टीम आराम करेगी।

- 31 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ पूरा प्री शेड्यूल खत्म हो जाएगा।

- 5 जून को भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खलिफा पहला मैच खेलने उतरेगी।

Updated on:
22 May 2019 02:12 pm
Published on:
22 May 2019 02:12 pm