क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर, BCCI ने शेयर किया वीडियो 

ICC Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय दिग्गज खिलाड़ी पद्माकर शिवालकर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बीसीसीआई ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 9:40 AM IST
cricketer padmakar shivalkar passed away

ICC Champions Trophy 2025 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर पद्माकर शिवालकर के निधन का दुखद समाचार सामने आया है। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शिवालकर ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में काफी सहयोग किया। बीसीसीआई ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके फैंस को उनके निधन की जानकारी दी। बीसीसीआई ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि हम भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक पद्माकर शिवालकर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।

भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर

घरेलू क्रिकेट में मुंबई के स्टार स्पिनर रहे पद्माकर शिवालकर ने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्‍होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए 124 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले, जिसमें 19.69 की शानदार औसत से 589 विकेट अपने नाम किए। शिवालकर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कभी टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उस दौरान भारतीय टीम में बिशन सिंह बेदी का खेलना था।

13 बार 10 विकेट हॉल

बता दें कि मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े जबरदस्‍त रहे। उन्‍होंने 124 मैचों में 42 बार 5 विकेट हॉल लिया तो 13 बार 10 विकेट हॉल भी अपने नाम किया। इस दौरान उन्‍होंने बल्‍ले 515 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्‍होंने 12 लिस्‍ट ए मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे। उन्‍होंने 1978 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

BCCI ने कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया था सम्‍मानित

बता दें कि उनके भारतीय क्रिकेट में दिए गए अहम योगदान के लिए बीसीसीआई ने 2017 के नमन अवॉर्ड समारोह में उन्‍हें कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया था। उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्‍स अकाउंट से वह वीडियो भी शेयर किया है।

Updated on:
4 Mar 2025, 9:40 AM IST
Published on: