क्रिकेट

Deepti Sharma 100: दीप्ति शर्मा ने 48 साल का क्रिकेट इतिहास बदल डाला, छठे नंबर पर आकर जड़ा तूफानी शतक

INDW vs ZIMW ODI: भारत और जिंबाब्वे के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ा। हरमनप्रीत कौर ने भी 126 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी हुई।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 6:23 PM IST
Deepti Sharma Hundred
दीप्ति शर्मा ने जड़ा शतक (फोटो- BCCI)

Deepti Sharma Hundred vs Zimbabwe: भारत और जिंबाब्वे के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया। दीप्ति ने 83 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया और 48 साल का भारतीय क्रिकेट इतिहास बदल दिया।

ऐसा करने वाली पहली बल्लेबाज

टीम इंडिया ने अपना पहला वूमेंस वनडे मुकाबला कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ 1978 में खेला था और 1978 से लेकर अब तक ऐसा पहली बार हुआ है, जब छठे नंबर पर आकर किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक जड़ा हो। इससे पहले ऋचा घोष ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल ही 94 रन की पारी खेली थी, लेकिन आज दीप्ति शर्मा ने छठे नंबर पर आकर शतक जड़कर उनको पीछे तो छोड़ ही दिया।

दीप्ति ने इसके अलावा हरमनप्रीत कौर के साथ 153 रनों की साझेदारी की, जो पांचवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकर के नाम था, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2022 के वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था और 122 रनों की साझेदारी कर डाली थी।

दीप्ति ने जड़े 15 चौके

हरमनप्रीत कौर ने भी 121 गेंदों में 126 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल थे, तो वहीं दीप्ति शर्मा 106 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए। इसके अलावा प्रतिका रावल ने 61 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ दो गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गईं, तो शेफाली वर्मा 8 रन बना सकीं। टीम इंडिया ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 328 रन बनाए।

इसके अलावा दीप्ति शर्मा भारत के लिए 5वां सबसे तेज शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे तेज वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2025 में सिर्फ 50 गेंद में शतक जड़ा था। मंधाना के नाम ही दूसरा और तीसरा सबसे तेज शतक दर्ज है।

भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में सबसे तेज शतक

गेंदेंखिलाड़ीविरोधी टीममैदानसाल
50स्मृति मंधानाऑस्ट्रेलियादिल्ली2025
70स्मृति मंधानाआयरलैंडराजकोट2025
77स्मृति मंधानाऑस्ट्रेलियामुल्लांपुर2025
82हरमनप्रीत कौरइंग्लैंडचेस्टर-ले-स्ट्रीट2025
83दीप्ति शर्मा*जिंबाब्वेवडोदरा2026
Updated on:
25 Oct 2026, 6:23 PM IST
Published on: