क्रिकेट

IPL 2021 : खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन करने बाद सबसे अमीर फ्रेंचाइजी बनी पंजाब, जानिए किस फ्रेंचाइजी के पर्स में हैं कितने करोड़

-आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजीज ने खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन की सूची की जारी।-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को तो सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे कम 5 खिलाड़ी किए रिलीज।-खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने बाद सबसे अमीर फ्रेंचाइजी बनी किग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में सबसे कम 10.50 करोड़ रुपए।

3 min read
Jan 21, 2021
,,

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइंजीज ने उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें उन्होंने रिटेन और रिलीज किया है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद अब ज्यादातर आईपीएल फ्रेंचाइजीज (IPL Franchise) की टीमों में बदलाव देखने को मिलेंगे। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को रिलीज कर उनकी जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने भी कई अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आईपीएल (IPL) की सभी टीमों के खिलाड़ी रिलीज होने के बाद अब उनका पर्स बड़ा हो गया है।

2021 के लिए नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी ने जारी की खिलाड़ियो की सूची
आईपीएल 2021 के लिए नीलामी से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजी द्वारा जारी की गई रिलीज खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है। खिलाड़ियों को रिलीज करने के साथ ही टीम के पर्स में अब इतना पैसा हो गया है।

किंग्स इलेवन पंजाब : ( नौ खिलाड़ी)

रिलीज : ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन काट्रेल, के गौतम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशाम, हार्डस विलजोन, करुण नायर, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।

रिटेन : केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोल्‍स पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्‍मद शर्मी, क्रिस जोर्डन, दर्शन नलकांदे, रवि बिश्‍नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, इशान पोरेल।

बची हुई राशि : 53.2 करोड़ रुपए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु : (10 खिलाड़ी)
रिलीज : गुरकीरत सिंह मान, मोईन अली, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, एरॉन फिंच, क्रिस मौरिस, डेल स्टेन, इसुरू उडाना।

रिटेन : विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्‍मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्‍पा, शहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे।

टीम के पास बची राशि : 35.70 करोड़ रुपए

राजस्थान रॉयल्स : (आठ खिलाड़ी)

रिलीज : स्टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुर्रन, अनिरुद्ध जोशी, शंशाक सिंह।

रिटेन : संजू सैमसन, बेन स्‍टोक्‍स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्‍यागी, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, जशस्‍वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और रॉबिन उथप्‍पा।

बची हुई राशि : 34.85 करोड़ रुपए

चेन्नई सुपर किंग्स : (छह खिलाड़ी)

रिलीज : शेन वॉटसन, मुरली विजय, केदार जाधव, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह।

रिटेन : महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, सैम कुर्रन, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर, फाफ डुप्लेसी, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, केएल आसिफ, लुंगी एनगिडी, साई किशोर।

बची हुई राशि : 22.90 करोड़ रुपए

मुंबई इंडियंस : (सात खिलाड़ी)

रिलीज : लसिथ मलिंगा, नाथन कूल्टर नील, जेम्स पैटिनसन, शेरफाने रदरफोर्ड, मिशेल मैक्लेनाघन, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय।

रिटेन : रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, ट्रेंट बोल्‍टए इशान किशन, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, आदित्‍य तारे, जयंत यादव, क्रिस लिन, अनुकूल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह और मोहसिन खान।

बची हुई राशि : 15.35 करोड़ रुपए

दिल्ली कैपिटल्स : (छह खिलाड़ी)

रिलीज : मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरीए जैसन रॉय।

रिटेन : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स।

बची हुई राशि : 12ः8 करोड़ रुपए

कोलकाता नाइट राइडर्स : (छह खिलाड़ी)

रिलीज : निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने।

रिटेनः ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सिफर्ट।

बची हुई राशि : 10.85 करोड़ रुपए

सनराइजर्स हैदराबाद : (पांच खिलाड़ी)

रिलीज : बिली स्टैनलेक, फैबियन एलेन, संजय यादव, बी संदीप और वाई पृथ्वी राज।

रिटेन : केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, समद, भुवनेश्‍वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, मिचेल मार्श, विजय शंकर, मोहम्‍मद नबी, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्‍स गोस्‍वामी, थम्‍पी और जेसन होल्‍डर,

बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रुपए

Updated on:
21 Jan 2021 12:34 pm
Published on:
21 Jan 2021 12:29 pm
Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video