चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल के 15वे सीजन में खेलते नज़र नहीं आएंगे। ब्रावो ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। 39 साल के इस खिलाड़ी को धोनी ने 2011 में सबसे पहले अपनी टीम में शामिल किया था और तब से ब्रावो इसी टीम का हिस्सा रहे हैं।
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी बीच वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है। ब्रावो 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन का हिस्सा नहीं रहेंगे। दिग्गज बल्लेबाज किरॉन पोलार्ड के बाद ऐसा करने वाले ब्रावो दूसरे करेबियाई खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि दोनों खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचईजी ने इस साल रिलीज कर दिया था।
विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछले साल 4.40 करोड़ रुपए की रकम खर्च उन्हें करीदा था। 39 साल के इस खिलाड़ी को धोनी ने 2011 में सबसे पहले अपनी टीम में शामिल किया था और तब से ब्रावो इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। ब्रावो डेथ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैम्पियन भी बनाया है। वे इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 183 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में खेले 10 मैचों में 18.69 के औसत से कुल 16 विकेट चटकाए थे।
ड्वेन ब्रावो से पहले कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल छोड़ने का फैसला किया था। पोलार्ड पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की बेस प्राइज सामने आ गई है। केन विलियमन, बेन स्टोक्स, जिमी नीशम, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ियों की बेस प्राइज दो करोड़ रुपए है। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने भी अपने आपको दो करोड़ की बेस प्राइज की कैटेगरी में रखा है।
आईपीएल 2022 के ऑक्शन के लिए कुल 991 प्लेयर्स ने अपने आपको रजिस्टर्ड किया है। टी20 वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन भी दो करोड़ के बेस प्राइज में शामिल हैं। अगर अन्य प्लेयर्स की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी अपने आपको दो करोड़ की ही बेस प्राइज में रखा है। वहीं मिचेल स्टार्क और एलेक्स हेल्स जैसे प्लेयर्स ने ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं भेजा है।