20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Pak: जो रूट के पास आज इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 13 रन बनाते ही करेंगे सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी

Eng vs Pak 1st Test: पाकिस्‍तान के खिलाफ जो रूट लीड्स में पहले दिन स्‍टंप तक नाबाद 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुरुवार को 13 रन बनाते ही वह सचिन तेंदुलकर के एक बड़ा रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 20, 2026

Joe Root, Eng vs Pak,

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट। (फोटो- IANS)

Eng vs Pak 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्‍तान के बीच तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार को हेडिंग्ले में हुआ। सीरीज का यह पहला टेस्ट जो रूट के लिए बेहद अहम है, जो लीड्स में अपने होम ग्राउंड पर इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं। इस मुकाबले में उनके पास सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है। रूट पहले दिन का खेल खत्‍म होने के बाद नाबाद 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आज गुरुवार को दूसरे दिन वह 13 रन बनाते ही तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्‍यादा 68 टेस्‍ट अर्धशतक

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्‍ट करियर में कुल 200 मैचों की 329 पारियों में 51 शतक और 68 अर्धशतक के साथ 15921 रन बनाए। जबकि जो रूट अपने करीब 14 साल के टेस्‍ट करियर के कुल 167 मैचों की 305 पारियों में 41 शतक के साथ 67 अर्धशतक लगा चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

रैंकबल्लेबाजटेस्टरनशतकअर्धशतक
1सचिन तेंदुलकर (भारत)20015,9215168
2जो रूट (इंग्लैंड)167*14,1514167
3जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)16613,2894558
4रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)16813,3784162
5राहुल द्रविड़ (भारत)16413,2883663
6शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)16411,8673066
7कुमार संगकारा (श्रीलंका)13412,4003852
8एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)15611,1742763
9एलिस्टर कुक (इंग्लैंड)16112,4723357
10महेला जयवर्धने (श्रीलंका)14911,8143450

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के भी करीब

जो रूट के पास आज रिकी पोंटिंग के घर पर सबसे ज्‍यादा टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। रूट घरेलू जमीन पर 154* टेस्ट पारियों में 7,537* रन बनाए हैं। उन्हें पोंटिंग से आगे निकलने के लिए अब 42 रनों की दरकार है। पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में 7,578 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन

रैंकबल्लेबाजटेस्टरन
1रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)927,578
2जो रूट (इंग्लैंड)87*7,537*
3सचिन तेंदुलकर (भारत)947,216
4महेला जयवर्धने (श्रीलंका)817,167
5जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)887,035