क्रिकेट

IPL Auction 2024: सच हुई ‘पत्रिका’ की भविष्‍यवाणी, ये अनकैप्ड खिलाड़ी हो गए मालामाल

IPL Auction 2024: दुबई में आयोजित आईपीएल 2024 के ऑक्‍शन में जहां विदेशी खिलाडि़यों पर जमकर पैसा बरसा है तो वहीं भारतीय युवा अनकैप्ड प्‍लेयर भी मालामाल हो गए हैं। 20 लाख के बेस प्राइज वाले 3 प्‍लेयर्स पर फ्रेंचाइजी ने बड़ा दांव लगाया है।

2 min read

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाडि़यों की नीलामी प्रक्रिया दुबई में आयोजित की गई। इस साल नीलामी 215 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हुए। आईपीएल नीलामी में जहां विदेशी खिलाडि़यों पर जमकर पैसा बरसा तो वहीं कई भारतीय युवा अनकैप्ड प्‍लेयर भी मालामाल हो गए हैं। 'पत्रिका डॉट कॉम' ने पहले ही बताया था कि 20 लाख के बेस प्राइज वाले पांच प्‍लेयर ऐसे हैं, जिन फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगा सकती हैं। इनमें से तीन खिलाड़ी जहां मालामाल हो गए हैं, वहीं एक बेस प्राइज पर बिका है। जबकि एक पर बोली ही नहीं लग सकी। आइये जानते हैं इन प्‍लेयर्स को कितनी राशि में किसने खरीदा है?


मालामाल हो गए ये अनकैप्ड खिलाड़ी

1-समीर रिज्वी : 20 साल

कीमत : 8.40 करोड़ रुपए

बेस प्राइस : 20 लाख

टीम : चेन्नई सुपरकिंग्स

उत्तर प्रदेश (मेरठ) के रहने वाले समीर नीलामी में सबसे अमीर अनकैप्ड खिलाड़ी बने। उन्होंने घरेलू 11 टी-20 मैचों में 134.70 की स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं।

2-कुमार कुशाग्र : 19 साल

कीमत : 7.2 करोड़ रुपए

बेस प्राइस : 20 लाख रुपए

टीम : दिल्ली कैपिटल्स

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाग्र 13 घरेलू टी-20 मैचों में 117.64 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बना चुके हैं। वह लंबी हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें :IPL 2024 Auction: आज इन 5 अनकैप्ड भारतीयों खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा

3-शुभम दुबे : 29 साल

कीमत : 5.8 करोड़ रुपए

बेस प्राइस : 20 लाख रुपए

टीम : राजस्थान रॉयल्स

विदर्भ के मध्यक्रम बल्लेबाज शुभम दुबे ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात पारियों में 221 रन ठोके थे। उनका स्ट्राइक रेट करीब 190 रहा।

4-अर्शीन कुलकर्णी

कीमत : 20 लाख

बेस प्राइस : 20 लाख

टीम : लखनऊ सुपर जायंट्स

महाराष्ट्र के स्टार ऑलराउंडर अर्शीन कुलकर्णी लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे हैं और उनका आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी चयन हो गया है, जो कि साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : मिचेल स्टार्क ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानें कौन हैं IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे ख‍िलाड़‍ी

Published on:
20 Dec 2023 09:16 am
Also Read
View All