23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI World Cup 2027 की तैयारी को लेकर इंग्लैंड ने बनाया खास प्‍लान, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड से खेलेगी वनडे मुकाबले

ICC ODI World Cup 2027 की तैयारी को मद्देनजर रखते हुए ईसीबी ने इंग्‍लैंड की टीम के लिए खास प्‍लान बनाया है। साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों को देखते हुए उसने घर में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल तैयार किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 23, 2026

England plan for ODI World Cup 2027

इंग्‍लैंड की टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

England plan for ODI World Cup 2027: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंग्लैंड का 2027 का घरेलू इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया है, जिसमें वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 का खास ख्‍याल रखा गया है। इस दौरान इंग्लिश टीम वनडे के साथ सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। बता दें कि इंग्‍लैंड की टीम इससे पहले 11 जनवरी से इंग्‍लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। जहां वह तीन वनडे और इतने ही मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी।

15 मई से पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज

इंग्लैंड की पुरुष टीम अपने घरेलू अभियान की शुरुआत 15 मई को यूटिलिटा बाउल में पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ करेगी। इसके बाद टीमें ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, डरहम और सोफिया गार्डन्स में वनडे मुकाबले खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड 28 मई से लॉर्ड्स में बांग्‍लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट खेलेगी, जो 2010 के बाद दोनों देशों के बीच पहली घरेलू टेस्ट मीटिंग होगी।

वर्ल्‍ड कप से ठीक पहले सितंबर में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज

वहीं, गर्मियों का दूसरा हिस्सा इंग्लैंड की 2027 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए होगा, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम सितंबर में तीन टी20 और पांच वनडे मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए आएगी। टी20 डरहम, ओल्ड ट्रैफर्ड और सोफिया गार्डन्स में खेले जाएंगे, जबकि वनडे एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ब्रिस्टल, ट्रेंट ब्रिज और हेडिंग्ले में खेले जाएंगे।

ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर का बयान

ईसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रिचर्ड गोल्ड ने बताया कि हम लॉर्ड्स में एक टेस्ट के लिए बांग्लादेश की पुरुषों की टीम का स्वागत करने के लिए भी उत्साहित हैं, जो 2010 के बाद पहली बार होगा। न्यूज़ीलैंड की पुरुष टीम व्हाइट-बॉल सीरीज़ के हिस्से के तौर पर दौरा कर रही है, जो 2027 वर्ल्ड कप से पहले हमारी इंग्लैंड की पुरुष टीम के लिए बहुत कीमती होगा।

यह शेड्यूल इंग्लैंड की पुरुषों की टीम को दक्षिणी अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले 50-ओवर और टी20 क्रिकेट का एक बैलेंस्ड मिक्स देता है, साथ ही यह भी पक्का करता है कि बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट अपनी जगह बनाए रखे।