23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Zim: भारत के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व ज़िम्बाब्वे को बड़ा झटका, मिल्टन शुम्बा चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर

Milton Shumba ruled out: भारत के खिलाफ हरारे में खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व मेजबान जिम्‍बाब्‍वे को बड़ा झटका लगा है। उसके बल्‍लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 23, 2026

Milton Shumba ruled out

भारत बनाम जिम्‍बाब्‍वे मैच का नजारा। ( फाइल फोटो सोर्स: IANS )

Milton Shumba ruled out of Ind vs Zim T20Is: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार को हरारे में होने जा रहा है। इसके पहले मैच से कुछ घंटे पहले ही मेजबान जिम्‍बाब्‍वे टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उसके स्‍टार बल्‍लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में इनोसेंट काइया को शामिल किया गया है। वह हरारे टीम से जुड़ गए हैं।

तीन मैच खेलकर ही बाहर हुए मिल्‍टन शुम्‍बा

जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट की ओर से बताया गया है कि शुम्बा की चोट का मंगलवार को स्कैन हुआ, जिससे उनकी चोट की गंभीरता का पता चला। इस वजह से 25 साल के शुम्बा भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्‍होंने 2022 में इस फॉर्मेट में आखिरी बार खेलने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ ही हाल ही में खत्म हुई सीरीज में वापसी की थी, जिसमें उन्‍होंने तीनों टी20 मैच खेले थे। इस तरह वह एक बार फिर बाहर हो गए हैं।

इनोसेंट ने दो साल पहले भारत के खिलाफ ही खेला था आखिरी T20I

मिल्‍टन शुम्बा के रिप्लेसमेंट इनोसेंट काइया भी लंबे समय बाद जिम्‍बाब्‍वे की टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्‍होंने आखिरी बार जुलाई 2024 में हरारे में ही भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। बता दें कि ये पूरी सीरीज हरारे में ही खेली जाएगी। आज गुरुवार 23 जुलाई के बाद दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा।

मिल्टन शुम्बा का टी20 इंटरनेशनल करियर

बता दें कि मिल्टन शुम्बा ने जिम्‍बाब्‍वे के लिए नवंबर 2020 में टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने अब तक 33 टी20 मुकाबलों में 19.95 के औसत और 106.08 के स्‍ट्राइक रेट से 419 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने गेंदबाजी में पांच विकेट भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 66 रन है।

वहीं, इनोसेंट काइया ने 2021 में स्‍कॉटलैंड के खिलाफ जिम्‍बाब्‍वे के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। वह अब तक 19 मैचों की 19 पारियों में 15.32 के औसत और 105.06 के स्‍ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 54 रन है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग