23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी, लेकिन एक मामले में रहना होगा सावधान

Ind vs Zim 1st T20I: अभिषेक शर्मा के पास जहां जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ मुकाबले में अपने 6000 टी20 रन बनाने का मौका होगा तो एक मामले में उन्‍हें जिम्‍बाब्‍वे से बचकर रहना होगा। अगर, वह इस मैच में डक पर आउट हो गए तो इस साल उनके नाम सबसे ज्‍यादा डक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 23, 2026

Ind vs Zim 1st T20I

भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा। (फोटो सोर्स: BCCI)

India vs Zimbabwe 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज गुरुवार 23 जुलाई से हरारे में होने जा रहा है। इस मुकाबले सबकी नजरें भारतीय टीनेजर वैभव सूर्यवंशी और उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास जहां कई उपलब्धियां हासिल करने का सुनहरा मौका होगा तो उन्‍हें जिम्‍बाब्‍वे के गेंदबाजों से सावधान भी रहना होगा। क्‍योंकि वह पहले ही एक कैलेंडर साल में सबसे ज्‍यादा डक बनाने वाले प्‍लेयर्स की बराबरी कर चुके हैं, यहां से एक भी डक उनके नाम सबसे ज्‍यादा डक का अनचाहा रिकॉर्ड जोड़ देगी।

10वीं डक के साथ बनेगा अनचाहा रिकॉर्ड

बता दें कि टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा 2026 में 9 बार डक पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने अफगानिस्‍तान के राशिद खान और पाकिस्‍तान के शादाब खाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राशिद ने ये अनचाहा रिकॉर्ड 2019 में बनाया था, तो शादाब ने 2024 में बनाया था। इस तरह अभिषेक इस मामले में संयुक्‍त रूप से पहले स्‍थान पर हैं। यहां से एक और डक के साथ वह इन दोनों पीछे छोड़ देंगे।

निशाने पर टी20 क्रिकेट में 6 हजारी बनने का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में अब तक 199 पारियों में 5,984 रन बना चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 16 रन बनाते ही वह सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने 6 हजार रन पूरे कर लेंगे। वह इस माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभिषेक से पहले अब तक विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल ही 6 हजार टी20 रन बना सके हैं।

शिखर धवन को पछाड़ने का मौका

अभिषेक शर्मा अगर इस सीरीज में 142 रन बना लेते हैं तो वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल के 53 मुकाबलों में अब तक 1,618 रन बनाए हैं, जबकि धवन के नाम 68 मैचों में 1,759 रन दर्ज हैं।

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का भी मौका

अभिषेक के पास 16 रन बनाते ही भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका है। वह इस लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 6 मैचों में 179 रन बनाए हैं। जबकि जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 11 मैचों में 194 रन के साथ पहले स्‍थान पर हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग