23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA20 2027: 17 जनवरी से खेला जाएगा एसए20 का नया सीजन, केप टाउन में होगा फाइनल

जनवरी में दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड से घर पर वनडे सीरीज खेलेगा। इसके दो दिन बाद एसए 20 शुरू होगा। लीग स्टेज में चार डबल हेडर शनिवार रखे गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 23, 2026

SA20 final

SA20 का फ़ाइनल प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला गया था। (photo - SA20 official Site)

SA 20 2027 Full Schedule: दक्षिण अफ्रीका की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी टी20 लीग SA20 का पांचवां सीजन 17 जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज ग्केबेरा (Gqeberha) के सेंट जॉर्ज पार्क में होगा और फाइनल 21 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। सीजन का पहला मुक़ाबला पिछले सीजन के फाइनलिस्ट डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) और रनरअप प्रिटोरिया कैपिटल्स (PC) के बीच खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी टी20 लीग SA20 का पांचवां सीजन 17 जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में होगा और फाइनल 21 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। सीजन का पहला मुक़ाबला पिछले सीजन के फाइनलिस्ट डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) और रनरअप प्रिटोरिया कैपिटल्स (PC) एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम पिछले सत्र में फाइनल तक पहुंची थी। इस टीम के मुख्य कोच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हैं, जबकि कप्तानी केशव महाराज के हाथों में है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप खिलाड़ियों और कप्तानी में बदलाव के बावजूद अपना दबदबा बरकरार रखने में सफल रही है। मुख्य कोच एड्रियन बिररेल की मौजूदगी में टीम ने एक बार फिर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

टूर्नामेंट में शामिल टीमें

इस लीग में कुल छह टीमें डरबन सुपर जायंट्स, जोबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केप टाउन, प्रिटोरिया कैपिटल्स, पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप हिस्सा लेंगी। इन सभी फ्रेंचाइजी का पूर्ण या आंशिक स्वामित्व आईपीएल टीमों के मालिकों के पास है।

प्लेऑफ शेड्यूल

प्लेऑफ की शुरुआत 16 फरवरी को पार्ल में क्वालीफायर-1 से होगी। 17 फरवरी को जोहानिसबर्ग में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा, जबकि 19 फरवरी को क्वालीफायर-2 होगा। फाइनल मुकाबला 21 फरवरी को केप टाउन में खेला जाएगा।

डबल-हेडर मैच

इस सत्र में चार डबल-हेडर मैच खेले जाएंगे। पहला डबल-हेडर 23 जनवरी को होगा, जब डरबन सुपर जायंट्स किंग्समीड में प्रिटोरिया कैपिटल्स की मेजबानी करेगी और उसी दिन जोबर्ग सुपर किंग्स वांडरर्स में सनराइजर्स ईस्टर्न केप से भिड़ेगी। इसके बाद 30 जनवरी, 6 फरवरी और 13 फरवरी को भी दो-दो मैच खेले जाएंगे।

एसए20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा, “एसए20 के पांचवें सत्र की शुरुआत पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों के बीच मुकाबले से हो रही है। यह रोमांचक मुकाबला होने की पूरी संभावना है। सत्र की शुरुआत का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।”