IPL Auction 2024 Expensive Players: ऑस्ट्रेलिया के स्‍टार खिलाड़ी मिचेल स्‍टार्क ने आईपीएल में सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्‍हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है।
IPL Auction 2024 Most Expensive Players in IPL History: आईपीएल 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इसमें पैट कमिंस को जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े 20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। इस तरह मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक हुई आईपीएल की नीलामी सबसे महंगे पांच खिलाडि़यों की बात करें तो इसमें एक भी भारतीय नहीं है। आइये जानते आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे पांच खिलाड़ी कौन हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी
1. आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों ने धूम मचा दी है। मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। इस तरह आईपीएल के इतिहास में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
2. आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें : IPL Auction 2024 से ठीक पहले बड़ा झटका, इन 3 विदेशी खिलाड़ियों वापस लिए नाम
3. सैम करन इससे पहले आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके थे। करन फिलहाल पंजाब किंग्स का ही हिस्सा हैं।
4. कैमरन ग्रीन अब आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस ने 2023 में 17.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। ग्रीन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से ठीक पहले ट्रेड किया था।
5. साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस बेन स्टोक्स के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल ऑक्शन में पांचवें सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर हैं। उन्हें आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, बेन स्टोक्स को 2023 के ऑक्शन में सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
यह भी पढ़ें :मिचेल स्टार्क बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितने में बिके