क्रिकेट

RR vs RCB: जयपुर के SMS स्टेडियम में आज बल्लेबाज या गेंदबाज, किसे मिलेगी मदद? जानें पिच रिपोर्ट

RR vs RCB Pitch Report: IPL 2024 में आज राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जयपुर में भिड़ंत होगी। मैच से पहले आपको बताते हैं जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम की पिच का हाल।

2 min read

RR vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2024 के तहत आज शनिवार 6 अप्रैल को राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत जयपुर में होगी। मुंबई इंडियंस को उसके घर में धोने के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम अपने घर में आरसीबी को हराकर जीत का चौका लगाने की उम्‍मीद से उतरेगी। वहीं, चार में से तीन मैच गवाने वाली आरसीबी जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी। बल्‍लेबाजों को मदद मिलेगी या फिर गेंदबाज कहर बरपाते नजर आएंगे?

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती रही है। ये विकेट तेज गति और स्पिन दोनों ही गेंदबाजों के लिए अनुकूल है। आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार ही यहां 200 का आंकड़ा पार हो सका है और केवल एक बार किसी बल्लेबाज ने यहां शतक जड़ सका है। एसएमएस की बाउंड्री भी अन्य मैदानों के मुकाबले बड़ी हैं। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी का विकल्‍प चुन सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्‍क्‍वाड

विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), मयंक डागर, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजय कुमार विशक, स्वप्निल सिंह, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार और हिमांशु शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्‍क्‍वाड

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन , शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा, टॉम कोहलर-कैडमोर, केशव महाराज, नवदीप सैनी और संदीप शर्मा।

Published on:
06 Apr 2024 03:39 pm
Also Read
View All