क्रिकेट

क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने मुंबई में खरीदे दो लग्जरी फ्लैट, IPL 2025 की कमाई से कहीं अधिक है कीमत

Suryakumar Yadav: क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने मुंबई के देवनार इलाके में दोनों फ्लैट खरीदे हैं, जिसकी कीमत कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपए बताई गई है।

2 min read
Mar 26, 2025
Mumbai Indians

Suryakumar Yadav Purchased Two Luxury Apartments in Mumbai: आईपीएल का 18वां सीजन जारी है। इसी बीच क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत के टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान ने मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में दो फ्लैट खरीदे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फ्लैट की कीमत उनकी IPL 2025 में होने वाली कमाई से करीब डेढ़ गुणा ज्यादा है। इन फ्लैट्स के ट्रांजेक्शन सूर्यकुमार यादव ने 25 मार्च 2025 को किए हैं।

रिपोर्ट के तहत, उन्होंने मुंबई के देवनार इलाके में दोनों फ्लैट खरीदे हैं, जिसकी कीमत कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपए बताई गई है। दोनों फ्लैट गोदरेज स्काई टैरेस प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसका कुल कारपेट एरिया 4,222.7 स्क्वॉयर फीट है। वहीं सूर्य कुमार यादव के खरीद गए फ्लैट्स 4,568 स्क्वॉयर फीट में बने हुए हैं। दोनों फ्लैट अपार्टमेंट के अलग-अलग फ्लोर पर हैं। उनका फ्लैट जिस अपार्टमेंट में है, उसका कार पार्किंग एरिया छह लेयर वाला है।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा

सूर्य कुमार यादव आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने 16.35 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। अब वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से उन्होंने पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें स्लो ओवर रेट के लिए एक मैच से प्रतिबंधित किए गए हार्दिक पंड्या की जगह टीम का नेतृत्व किया था। हालाकि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स से 4 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

हार्दिक की वापसी तय, अब बतौर खिलाड़ी खेलेंगे सूर्य कुमार

मुबंई इंडियंस का अगला मुकाबला 29 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) से होना है। दोनों टीम को जीत की तलाश है। हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी के साथ ही सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं होंगे, बल्कि वह बतौर खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।

Published on:
26 Mar 2025 10:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर