क्रिकेट

MI Playoff Scenario: मुंबई इंडियंस अभी भी हो सकती है प्लेऑफ से बाहर, दिल्ली और पंजाब के प्रदर्शन पर सब निर्भर

Mumbai Indian IPL 2025 Playoff Scenario: लगातार 6 मैच जीत प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा करने वाली मुंबई इंडियंस 14 अंक हासिल कर चुकी है और उसके 2 मैच और बाकि हैं।

3 min read
May 06, 2025

Mumbai Indians in IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हासिल कर लिए हैं और लगातार 6 मैच जीते हैं। उनकी नेट रन रेट (NRR) +0.889 है, जो लीग में सबसे बेहतरीन में से एक है। फिर भी, प्लेऑफ क्वालिफिकेशन की गारंटी नहीं है क्योंकि इस सीजन में टॉप 4 के लिए कटऑफ संभावित रूप से 18 अंक तक हो सकता है, जो सामान्य 16 अंक से अधिक है। आइए जानते हैं कि कैसे 14 या 16 अंक हासिल कर के भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

MI लगा चुकी है जीत का छक्का

मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस से मुकाबला कर रही है और उसे अभी पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से 2 मैच और खेलने हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पहले ही 16 अंक हो चुके हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के 15 और गुजरात टाइटंस के 14 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के 13 अंक और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के 10 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी रेस में है और उसके 9 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।

MI का प्लेऑफ क्वालिफिकेशन समीकरण

मुंबई इंडियंस को 16 अंक तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की तलाश है, जो कि समान्य क्वालीफिकेश अंक माना जा रहा है लेकिन इस बार यह आंकड़ा 18 तक जा सकता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस 16 अंक हासिल करने के बाद भी प्लेऑफ से बाहर हो सकती है। अगर RCB, PBKS, GT और DC के 18 या 20 अंक हो जाते हैं तो MI 16 अंकों के साथ बाहर हो सकती है। मुंबई इंडियंस के 14 अंक हैं और बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है तो 20 तक पहुंच जाएगी। अगर दो जीतती है तो 18 या एक जीतती है तो 16 अंक तक पहुंचेगी। अगर मुंबई बचे हुए 3 में से 2 मैच जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी चुनौती

मुंबई इंडियंस के बाकी तीनों मैच सीधे प्लेऑफ प्रतिद्वंद्वियों (GT, PBKS, DC) के खिलाफ हैं। ये मैच 6-पॉइंटर की तरह हैं, क्योंकि जीत से MI को 2 अंक मिलेंगे और प्रतिद्वंद्वी को 0 अंक। वानखेड़े में मुंबई अगर गुजरात को हरा देती है तो वो 16 अंक तक पहुंच जाएगी और गुजरात को 14 अंक पर रोक देगी। पंजाब और दिल्ली से भी एक एक मैच है और अगर पंजाब से जीत जाती है तो उनके 18 अंक हो जाएंगे। दिल्ली से जीतने पर उनके 20 अंक हो जाएंगे। लेकिन ये दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं और कोई भी गलती नहीं करना चाहेंगी। ऐसे में अगर मुंबई आखिरी के दोनों मैच हार जाती है तो दिल्ली और पंजाब को 2-2 अंक मिल जाएंगे।

MI प्लेऑफ से बाहर हो सकती है अगर

वे अपने बाकी 3 में से सिर्फ 1 या 0 मैच जीतते हैं, जिससे वे 16 या 14 अंक पर रहते हैं। इस स्थिति में RCB, PBKS, GT और DC 18+ अंक तक पहुंच सकती हैं। पंजाब को दिल्ली, मुंबई और राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। पंजाब वे एक मैच जीतकर भी प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे, क्योंकि उनके 17 अंक हो जाएंगे। गुजरात टाइटंस के 4 मैच बचे हैं और वह चेन्नई और लखनऊ को हराकर 18 अंकों के साथ अंतिम 4 में क्वालीफाई कर जाएगी। दिल्ली अगर पंजाब और गुजरात को हरा देती है तो भी उसके 17 अंक हो जाएंगे। मुंबई के खिलाफ फिर उनका नॉकआउट मैच होगा और जो टीम जीतेगी वह प्लेऑफ में पहुंचेगी।

Also Read
View All

अगली खबर