17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमाग आगा के विवादित बयान पर MCC का आया बड़ा फैसला, बांग्लादेश को दी ये नसीहत

MCC ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे वनडे में सलमान आगा के रन-आउट को नियमों के तहत सही ठहराया है।

2 min read
Google source verification
Salman Agha Controversial Run Out , Mehidy Hasan Miraz Sportsmanship , Mohammad Kaif on Bangladesh Captain , Pakistan vs Bangladesh Cricket Controversy , Salman Agha vs Mehidy Hasan Miraz , Cricket Spirit Debate , Mohammad Kaif Viral Tweet , सलमान आगा रन आउट विवाद, pakistan vs bangladesh salman agha controversial runout mehidy hasan miraz mohammad kaif reaction

Salman Agha Controversial Run Out (Photo - X/@BCBtigers screengrab)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे वनडे में सलमान आगा के रनआउट को लेकर काफी हंगामा हुआ। अब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का भी जवाब आ गया है। MCC क्रिकेट के नियमों को बनाने का काम करती है। उसने साफ किया कि सलमान आगा का रन-आउट क्रिकेट नियमों के तहत सही था। हालांकि एमसीसी ने यह भी कहा कि फील्डिंग करने वाली टीम ‘क्रिकेट की भावना’ का ध्यान रखते हुए अपनी अपील वापस लेने का विकल्प चुन सकती थी।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने मोहम्मद रिजवान के शॉट को फील्ड करने की कोशिश की। जब मिराज गेंद को पकड़ने के लिए पिच पर आगे बढ़े, तो उनकी टक्कर आगा से हो गई, जो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पीछे हट गए थे। इसके बाद आगा गेंद उठाकर उसे गेंदबाज को वापस देने के लिए झुके, लेकिन उससे पहले मिराज ने तेजी से गेंद पकड़ी और स्टंप्स पर थ्रो कर दिया। उस समय आगा अपनी क्रीज से बाहर थे, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया।

मैच के बाद आगा ने ‘क्रिकेट की भावना’ का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह फील्डर होते, तो अलग तरीके से व्यवहार करते। इस घटना के बाद काफी बहस छिड़ गई, जिसके जवाब में एमसीसी ने बयान जारी कर मैदान पर लिए गए फैसले को सही बताया। एमसीसी ने कहा, “नियमों के अनुसार अंपायर कुछ और नहीं कर सकते थे। जब विकेट गिरा, तब नॉन-स्ट्राइकर स्पष्ट रूप से क्रीज से बाहर थे और गेंद खेल में थी, इसलिए यह आउट था।”

एमसीसी ने यह भी बताया कि गेंद को हाथ लगाने की कोशिश करके आगा ने खुद को और जोखिम में डाल दिया था। बयान में कहा गया कि किसी भी बल्लेबाज को फील्डिंग टीम की अनुमति के बिना गेंद को हाथ लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर ‘फील्ड में बाधा डालने’ के नियम के तहत आउट होने का खतरा रहता है।

पाकिस्तान को मिली थी करारी हार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेलीग गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था। पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ढेर हो गई थी और तीसरे मुकाबले में 279 रन पर। दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ढेर हो गई थी, जिसकी बदलौत पाकिस्तान एक मैच जीतने में सफल रहा।