IPL 2024 Auction Updates: आईपीएल 2024 के लिए आज दुबई में खिलाडि़यों को खरीदने के लिए बोली लगाई जा रही है। मिचेल स्‍टार्क को सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा गया है तो स्‍टीव स्मिथ जैसे दिग्‍गज को कोई खरीदार ही नहीं मिला।
IPL 2024 Auction Updates: आईपीएल 2024 के लिए आज दुबई में खिलाडि़यों को खरीदने के लिए बोली लगाई जा रही है। नीलामी में 119 विदेशी खिलाडि़यों समेत कुल 333 खिलाडि़यों पर बोली लगाई जा रही है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ तो पैट कमिंस को 20.50 करोड़ की सबसे बड़ी कीमत में खरीदा गया है। इसके साथ ही मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन, आईपीएल 2024 के ऑक्शन में स्टीव स्मिथ जैसे भी कई दिग्गज हैं, जो अनसोल्ड रह गए हैं। इन खिलाडि़यों पर किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने कोई बोली नहीं लगाई। आइये जानते आईपीएल 2024 के ऑक्शन में अब तक अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी कौन हैं।
आईपीएल 2024 के ऑक्शन में अब तक स्टीव स्मिथ समेत दो ऑस्ट्रेलियन दिग्गज अनसोल्ड हैं तो साउथ अफ्रीका, भारत और न्यूजीलैंड के भी दो-दो खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए हैं। इसी तरह इंग्लैंड के तीन तो अफगानिस्तान के दो और श्रीलंका के एक खिलाड़ी पर किसी ने बोली नहीं लगाई है।
ये खिलाड़ी रह गए अनसोल्ड
राइली रूसो (साउथ अफ्रीका) - अनसोल्ड
करूण नायर (भारत) - अनसोल्ड
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - अनसोल्ड
मनीष पांडे (भारत) - अनसोल्ड
फिलिप सॉल्ट (इंग्लैंड) - अनसोल्ड
जोश इंग्लिस (इंग्लैंड) - अनसोल्ड
कुसल मेंडिस (श्रीलंका) - अनसोल्ड
लॉकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड) - अनसोल्ड
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) - अनसोल्ड
वकार सलामखेल (अफगानिस्तान) - अनसोल्ड
आदिल रशीद (इंग्लैंड) - अनसोल्ड
अकील हुसैन (वेस्टइंडीज) - अनसोल्ड
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) - अनसोल्ड
तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका) - अनसोल्ड
मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान) - अनसोल्ड