क्रिकेट

KKR vs MI: शुरुआत में ही लड़खड़ाई मुंबई इंडियंस, बारिश रुकने के बाद फिर से शुरू हुआ मैच

KKR vs MI: कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर बनाम एमआई के मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं।
2 min read
May 20, 2026
KKR vs MI
मुंबई इंडियंस का विकेट लेने की खुशी मनाते केकेआर के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)

KKR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज बुधवार 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डंस में बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। केकेआर के लिए प्‍लेऑफ के लिहाज से ये मैच बेहद ही महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि अजिंक्‍य रहाणे की कप्‍तानी वाली टीम के लिए अब हर मैच करो या मरो वाला है। केकेआर के लिए अच्‍छी खबर ये है मुंबई इंडियंस 10 ओवर में सिर्फ 64 रन बना सकी है।

9.15 बजे फिर से शुरू हुआ मैच

केकेआर की टेंशन उस समय बढ़ गई होगी, जब 8 ओवर ही कंपलीट हुए थे और बारिश शुरू हो गई। 8.15 बजे अचानक तेज बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। हालांकि आधे घंटे बाद ही बारिश रुकने पर अंपायर्स ने कवर हटाने के निर्देश जारी किए।

दरअसल, ईडन गार्डन्स में ड्रेनेज काफी अच्छा है और अगर आगे बारिश नहीं हुई तो जल्द ही फिर से शुरू हो सकता है। बारिश रुकने के बाद दर्शकों में उत्‍साह देखते ही बनता है। दर्शक जोरदार चीयर्स कर रहे हैं। अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद 9.15 बजे से फिर से मैच शुरू कराया।

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही। एमआई को पहला झटका महज 17 के स्‍कोर पर 2.3 ओवर में कैमरन ग्रीन ने रयान रिकेल्‍टन (6) को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर दिया। इसके बाद उसी ओवर की अंतिम गेंद पर ग्रीन ने नमन धीर को भी विकेट के पीछे आउट कराकर दूसरा बड़ा झटका दिया। धीन बगैर खाता खोले आउट हुए।

इसके बाद रोहित शर्मा का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए, जिन्‍होंने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन इसी बीच 23 के स्‍कोर पर रोहित शर्मा के रूप में मुंबई को तीसरा झटका लगा। रोहित 13 गेंदों पर दो छक्‍कों की मदद से 15 रन बनाकर सौरभ दुबे का शिकार बने। फिर सूर्या भी छह गेंदों पर 15 रनों की पारी खेलकर दुबे का दूसरा शिकार बने। फिलहाल 10 ओवर के बाद तिलक वर्मा और कप्‍तान हार्दिक पंड्या क्रमश: 11 और 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Updated on:
20 May 2026 09:27 pm
Published on:
20 May 2026 08:40 pm
Also Read
View All
ENG vs IND 1st ODI Playing XI: पहले वनडे में होगी विराट कोहली समेत 3 स्टार प्लेयर्स की वापसी, गौतम गंभीर न चाहते हुए भी अपने ‘चहेते’ को करेंगे बाहर

Eng W vs Ind W: भारत की बेटियों ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लॉर्ड्स में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs ENG 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी

Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng W vs Ind W One-off Test: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा इतिहास, 40 साल से एक जीत को तरसी इंग्लिश टीम