
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज जारी हैं। इस सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में कोहली देशवासियों को स्वतंत्रता का पाठ पढ़ा रहे है और देशवासियों सहित अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन और ऋषभ पंत को कुछ अलग करने के लिए नॉमिनेट भी किया।
कोहली ने इंस्टा पर डाला ये वीडियो -
दरअसल स्वतंत्रता दिवस आने वाला हैं इस मौके पर कोहली ने ये वीडियो वायरल किया हैं। इस वीडियो में कोहली कह रहे है " तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा, बचपन में यह लाइन जो मैंने सुनी थी वो आज भी मुझे याद है, इसलिए मैं अपनी इस वेशभूषा में स्वतंत्रता दिवस पर इस नए लुक में दिखने के लिए शिखर, ऋषभ और सभी देशवासियों को नॉमिनेट करता हूं.'' साथी ही कोहली ने इस स्वतंत्रता दिवस अपने लुक #Veshbhusha के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर करने को कहा। कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। लेकिन क्या आप जानते है ये वीडियो कोहली ने क्यों डाला है। दरअसल कोहली ने जो बातें इस वीडियो में कही है ठीक उसी से मिलता जुलता एक कपड़े की कंपनी का ऐड आता हैं। उसी कंपनी के कोहली ब्रांड एम्बेसडर है।
#Veshbhusha will unite us all this Independence Day . I have nominated @shikhardofficial, @rishabpant and would love to see all of you join us. 😀 Share your Swatantrata Diwas look on social media. Don't forget to add #Veshbhusha. 😊 #JaiHind
इंस्टाग्राम एक पोस्ट के लिए देता हैं मोटी रकम -
तो क्या कोहली ने इस वीडियो की आड़ में या कहे देश भक्ति की आड़ में अपने ब्रांड का प्रचार किया हैं? या सच में कोहली देश को कोई इमोशनल मैसेज देना चाहते थे। इतना ही नहीं ऐसे प्रमोशनल वीडियो डालने के लिए कोहली को इंस्टाग्राम की तरफ से पैसे भी दिए जाते है। एक पोस्ट का कोहली को लगभग 83 लाख रूपए मिलता हैं।