क्रिकेट

केएल राहुल को उसके मुंह पर थूकना था… संजीव गोयंका के भड़कने के वायरल वीडियो पर KRK का सनसनीखेज बयान

KRK on Sanjiv Goenka and KL Rahul Viral Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयंका के कप्‍तान केएल राहुल पर भड़कने के वायरल वीडियो पर केआरके ने सनसनीखेज बयान दिया है। केआरके ने कहा कि मुझे दिक्कत केएल राहुल से है, क्योंकि उसने उसके मुंह पर नहीं थूका।

1 minute read

KRK on Sanjiv Goenka and KL Rahul Viral Video: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद एलएसजी के कप्तान केएल राहुल बेहद निराश नजर आए। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल पर चीखते-चिल्‍लाते दिखे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर केआरके ने सनसनीखेज बयान दिया है। केआरके ने कहा कि मुझे दिक्कत केएल राहुल से है, क्योंकि उसने उसके मुंह पर नहीं थूका।

केआरके का पोस्‍ट भी हुआ वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो में संजीव गोयंका केएल राहुल से काफी सख्त लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं, जो फैंस के साथ कमल राशिद खान (KRK) को भी नागंवार गुजरा है। अक्‍सर बकवास पोस्ट के लिए चर्चा में रहने वाले केआरके के इस घटना पर दिए गए बयान से कुछ फैंस भी सहमत नजर आए हैं और ये ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है।

'मुंह पर थूकना चाहिए था'

केआरके ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं, अगर टीम का मालिक केएल राहुल पर चिल्ला रहा है। लेकिन, हां मुझे केएल राहुल से बड़ी दिक्कत है, क्योंकि उसने उसके मुंह पर थूका नहीं, जबकि थूकना बनता था।

कप्‍तान को इस तरह डांटना नहीं चाहिए

बता इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 29 रनों की धीमी पारी खेली, जिसको लेकर वह आलोचकों के निशाने पर थे, लेकिन संजीव गोयंका के चीखने चिल्‍लाने के वीडियो के सामने आने के बाद केएल राहुल को फैंस की सहानुभूति मिल रही है। फैंस का कहना है कि भले ही संजीव गोयंका एलएसजी के मालिक हों, लेकिन एक कप्‍तान को उन्‍हें इस तरह डांटना नहीं चाहिए।

Published on:
09 May 2024 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर