
फ़ाइनल मुक़ाबले में आउट होने के बाद पवेलियन वापस जाते गुजरात के बल्लेबाज जोस बटलर (Photo - IPL)
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए गुजरात को 155 रन पर रोक दिया है।
पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हुई गुजरात टाइटंस की साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी इस मैच में नहीं चली। सुदर्शन 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने, जबकि शुभमन गिल 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार हुए। सुदर्शन और गिल पर पूरे टूर्नामेंट में निर्भर रही जीटी की बल्लेबाजी इस अहम मैच में दोनों की असफलता के बाद पूरी तरह साधारण नजर आई। जीटी ने लगातार विकेट गंवाए।
वाशिंगटन सुंदर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो आरसीबी के गेंदबाजों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सके और अंत तक नाबाद लौटे। सुंदर 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। सुंदर की पारी की वजह से ही आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 तक पहुंच सकी। जीटी के लिए निशांत सिंधु 18 गेंदों पर 20, जोस बटलर 23 गेंदों पर 19, अरशद खान 6 गेंदों पर 15 और राहुल तेवतिया 5 गेंदों पर 7, राशिद खान 3 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस दौरान जीटी की पारी में 40 गेंदों के दौरान कोई बाउंड्री देखने को नहीं मिली। यह आईपीएल फाइनल के दौरान किसी टीम के लिए फाइनल में गेंदों के आधार पर बिना किसी बाउंड्री के सबसे लंबा अंतराल रहा।
इससे पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम पर था, जिसने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध 35 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई थी। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस (बनाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स) और पंजाब किंग्स (बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स) 29-29 गेंदों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर शामिल हैं।
आरसीबी की गेंदबाजी पर गौर करें तो रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा, जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया। जैकब डफी ने 4 ओवर में 38 रन दिए उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आरसीबी अगर 156 रन बनाने में सफल रहती है, तो लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतेगी।
Updated on:
31 May 2026 10:03 pm
Published on:
31 May 2026 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
