क्रिकेट

मनु साहनी बने आईसीसी के नए सीईओ

पूर्व सीईओ डेव रिचर्ड्सन वर्ल्ड कप से करेंगे आईसीसी के लिए काम। पिछले छह सप्ताह से रिचर्ड्सन के साथ काम कर रहे थे मनु। ईएसपीएन के लिए भी काम कर चुके हैं मनु।
less than 1 minute read
Apr 02, 2019
Manu Sawhney

दुबई। दुनिया में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चुना लिया है। आईसीसी सीईओ के रूप में मनु साहनी की नियुक्त हुई है।

पूर्व सीईओ के साथ मिलकर करेंगे काम-

साहनी को पूर्व सीईओ डेव रिचर्डसन की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, रिचर्डसन इस साल जुलाई में इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले वर्ल्ड कप तक आईसीसी के साथ जुड़े रहेंगे।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि साहनी पिछले छह सप्ताह से रिचर्डसन के साथ काम कर रहे थे ताकि वह आसानी से अपना पदभार संभालने में कमायाब हो पाएं।

साहनी ने इस मौके पर कहा, "मुझे डेविड से बागडोर अपने हाथ में लेने पर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने पिछले सात वर्षो में इस खेल को इतनी मजबूती से आगे बढ़ाया है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि वह क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 के आयोजन तक अपना नेतृत्व जारी रखेंगे और क्रिकेट के सबसे बड़े उत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए उनसे बेहतर कोई व्यक्ति नहीं होगा।"

उन्होंने कहा, "मैं आने वाले अवसरों से उत्साहित हूं और मैं अपने सदस्यों, साझेदारों एवं कर्मचारियों के साथ खेल को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की उद्देश्य से काम करने के लिए तैयार हूं।"

आपको बता दें कि साहनी इससे पूर्व सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं।

Updated on:
02 Apr 2019 01:10 pm
Published on:
02 Apr 2019 01:09 pm