क्रिकेट

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को सरफराज ने बताया अहम

इस टूर्नमेंट की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। टूर्नमेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि भारत के खिलाफ खेला जाने वाला हर मैच अहम है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 4:55 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। इस साल एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई किया जा रहा है। इस टूर्नमेंट की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। टूर्नमेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि भारत के खिलाफ खेला जाने वाला हर मैच अहम है। 15 सितम्बर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 सितम्बर को होगा।

भारत के खिलाफ खेले जाने वाला हर मैच अहम है
वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज ने कहा, "हम संयुक्त अरब अमीरात में टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मिल रहे 4-5 दिनों का पूरा इस्तेमाल करेंगे। भारत के खिलाफ खेले जाने वाला हर मैच अहम है। हम पहले मैच से ही लय हासिल करना चाहेंगे और पूरी तैयारी के साथ भारत के खिलाफ दूसरे मैच में उतरना चाहेंगे।"सरफराज ने कहा कि एशिया की सभी शीर्ष स्तरीय टीमें एशिया कप टूर्नामेंट में खेलती हैं। अच्छी लय ही ऐसे टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन की कुंजी है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान टीम की उम्मीदें काफी बड़ी हैं और खिलाड़ियों का मनोबल भी मजबूत है। हम पहले मैच से ही अच्छी लय हासिल करना चाहेंगे और इसे आगे के मैचों में बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।"

मैच को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए
इस से पहले पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शोएब मलिक ने भी इस मैच को लेकर बयान दिया था। मलिक ने कहा था "मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ होने वाला मैच भी अन्य मैचों की तरह ही है। इसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव बढ़ता है।" हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ऐसे मैच खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का मौका देते हैं। मलिक ने कहा, "शायद यह एकमात्र ऐसा क्रिकेट मैच है जिसे न केवल भारत-पाकिस्तान के लोग देखते हैं बल्कि पूरा क्रिकेट जगत देखता है। यही वजह है कि यह सभी मैच खिलाड़ियों को हीरो बनने का मौका देते हैं।" एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला हांगकांग की टीम से 16 सितम्बर को होगा।


पाकिस्तान टीम- सरफ़राज़ अहमद (कप्तान), फखर ज़मन, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, इमाम उल हक़, शान मसूद, बाबर आज़म, आसिफ अली, हरिस सोहेल, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान ख़ान, शाहीन अफरीदी

Published on: