क्रिकेट

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराकर IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनीं मुंबई इंडियंस

MI vs DC: IPL 2025 के 63वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 59 रन की जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बाद प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन गई।

2 min read
May 21, 2025

MI vs DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। मुंबई इंडियंस के 180/5 के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया।

दिल्ली कैपिटल्स पर इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बाद आईपीएल 2025 प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन गई।

मुंबई इंडियंस से जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसकी खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दस ओवर के भीतर उसके पांच विकेट गिर गए। फॉफ डू प्लेसिस 6 रन, केएल राहुल 11 रन, अभिषेक पोरेल 6 रन, विपराज निगम और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हो गए।
ऐसे में समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा ने छठे विकेट के लिए 30 गेंद में 30 रन की साझेदारी की। दोनों के बीच यह साझेदारी 14.2 ओवर में समीर रिजवी के आउट होने के साथ टूटी। समीर रिजवी 35 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आशुतोष शर्मा 18 रन और माधव तिवारी 3 रन, कुलदीप यादव 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं मुस्तफिजुर रहमान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई।

मुंबई इंडियंस की ओर से मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने 1-1 विकेट झटके।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73) और नमन धीर (नाबाद 24) की विस्फोटक पारियों के दम पर मुम्बई इंडियंस ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया। अक्षर पटेल के बीमार होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स टीम का नेतृत्व फॉफ डूप्लेसिस ने किया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक उसने 58 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिए। तीसरे ओवर में मुस्तफिजुर ने रोहित शर्मा (5) को आउटकर मुम्बई को पहला झटका दिया। इसके बाद विल जैक्स (21) मुकेश शर्मा का शिकार बने। सातवें ओवर में रायन रिकेल्टन (25) को कुलदीप यादव ने आउट किया।

चौथे बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान तिलक वर्मा (27) और उसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (तीन) रन बनाकर आउट हुये। अब बारी थी नमन धीर की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ छठे विकेट लिये तूफानी बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए अविजित 57 रन जोड़े।

मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में सात चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 73) रनों की पारी खेली। वहीं नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 24) रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिये। दुश्मांता चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Updated on:
21 May 2025 11:44 pm
Published on:
21 May 2025 11:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर