
Pakistan Team selection Mohammad Amir: पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एशिया कप 2022 का फाइनल खेलने वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन चयनकर्ताओं के इस सिलेक्शन से पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए और उन्होंने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना की है।
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर लिखा, 'चीफ सिलेक्टर की चीप सिलेक्शन।' उनके इस ट्वीट से क्रिकेट के गलियारों में बवाल मच गया है। आमिर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक भी चयनकर्ताओं पर सिलेक्शन कमिटी पर दोस्ती, पसंद और नापसंद के आधार पर सिलेक्शन करने का आरोप लगा चुके हैं।
शोएब मलिक को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तानी स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर एशिया कप 2022 के दौरान कमजोर नजर आया, जिसको देखते हुए टीम में शान मसूद को शामिल किया गया है। वहीं स्टार बल्लेबाज फखर जमां को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जगह दी गई है।
पाकिस्तान की इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की वापसी हुई है। आफरीदी दाएं घुटने में चोट के बाद मेडिकल टीम द्वारा 4 से 6 सप्ताह के आराम की सलाह दिए जाने के बाद एशिया कप से बाहर हो गए थे। वह जुलाई में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, "आफरीदी, जो लंदन में घुटने की चोट का इलाज करा रहे हैं और अगले महीने की शुरूआत में उनसे गेंदबाजी शुरू करने की उम्मीद है।" दस्ते में बाएं हाथ के शान मसूद भी थे, जिन्हें अभी तक एक टी20 में मौका दिया गया है, जबकि हैदर अली को दिसंबर 2021 में प्रारूप में आखिरी बार खेलने के बाद टीम में जोड़ा गया है।
मसूद को इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट में अच्छी फॉर्म के चलते पहली बार टी20 खेलने के लिए जगह दी गई है। उन्होंने टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान के लिए खेला है, आखिरी बार 2021 में सबसे लंबे प्रारूप में उन्होंने प्रतिनिधित्व किया। घुटने की चोट के कारण फखर जमान को 2022 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम से बाहर होना पड़ा है। फिलहाल जमान को रिजर्व में खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस साल सात टी20 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 96 रन हैं और उनका औसत 13.71 है।
टी20 वल्र्ड कप टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस राउफ , इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उस्मान कादिर।
अतिरिक्त खिलाड़ी : फखर जमान, मोहम्मद हारिस और शाहनवाज दहानी।