17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tri Nation A Series Final Scenario: भारत और श्रीलंका की फाइनल में हो सकती है भिड़ंत, फिर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सभी की नजरें, समझें पूरा गणित

Tri Nation A Series Final Scenario: अफगानिस्‍तान पर 101 रन की बड़ी जीत के साथ ही भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। आइये इसका समीकरण समझते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 17, 2026

Tri Nation A Series Final Scenario

इंडिया ए टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Tri Nation A Series Final Scenario: भारत ने ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज के अपने आखिरी लीग मैच में अफगानिस्‍तान के खिलाफ 101 रन से जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। यह प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के अर्धशतकों और निशांत सिंधु के चार विकेट हॉल की मदद से से संभव हो सका है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका या फिर अफगानिस्‍तान किससे होगा? आइये इसका पूरा गणित समझते हैं।

श्रीलंका हारकर भी कर सकता है फाइनल के लिए क्‍वालीफाई

मेजबान श्रीलंका ए के फिलहाल तीन मैच के बाद दो जीत और एक हार के साथ चार अंक और +0.494 का नेट रन रेट है। उसे अब अपना आखिरी मुकाबला 19 जून को अफगानिस्‍तान के खिलाफ खेलना है। अगर वह इस मुकाबले को जीत जाती है तो 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी।

वहीं, अगर वह यह मैच हार भी जाती है तो भी वह फाइनल का टिकट हासिल कर सकती है। इस स्थिति में कोशिश करनी होगी कि वह काफी बड़े अंतर से न हारे। ऐसे में फाइनल का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा, जो फिलहाल उसके पक्ष में है।

अफगानिस्‍तान के फाइनल में पहुंचने के समीकरण

अफगानिस्‍तान की टीम पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीन मैचों के बाद दो हार और एक जीत के बाद 2 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। उसके लिए सबसे बड़ी समस्‍या उसका नेट रन रेट है, जो -1.983 है। अब उसे यहां से फाइनल में पहुंचने के लिए एकतरफा बड़ी जीत की दरकार होगी, जो मेजबान श्रीलंका जैसी ताकतवर टीम के सामने मिलना बेहद मुश्किल है।

क्‍योंकि श्रीलंका ने उसे पहले डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से मात दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि फाइनल में श्रीलंका और भारत का ही आमना-सामना हो सकता है। जहां सभी क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी।

ट्राई नेशन ए सीरीज की पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1भारत ए42204+0.797
2श्रीलंका ए32104+0.494
3अफगानिस्तान ए31202-1.983