1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

WTC 2025-27 Points Table में शीर्ष चार में मौजूद बांग्‍लादेश की टीम का अगला असाइनमेंट ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज होगा। अगर वह इस सीरीज को जीतने में सफल हो जाती है, तो टॉप-2 में जगह बना लेगी। इसके लिए बांग्‍लादेश के स्‍क्‍वॉड में लिटन दास की वापसी से एक बड़ा बदलाव हुआ है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 01, 2026

Litton Das return, WTC 2025-27 Points Table,

बांग्‍लादेश टेस्‍ट टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/thecricketgully)

World Test Championship 2025-27 के चक्र में बांग्‍लादेश की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अब तक खेले चार टेस्‍ट में से दो में जीत दर्ज की है, तो एक मैच ड्रॉ रहा है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रदर्शन के साथ वह पॉइंट्स टेबल में भारत और श्रीलंका से ऊपर चौथे पायदान पर काबिज है। अब वह 13 अगस्‍त से ऑस्‍ट्रेलिया की मेजबानी में दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने जा रहा है। अगर वह जीत दर्ज करने में सफल हो जाती है, तो टॉप-2 में पहुंच जाएगी, जो इस चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार होगा।

जून में लगी थी लिटन दास को चोट

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्‍लादेश की टीम में एक बदलाव हुआ है। उसके स्‍टार विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास अपनी पिंडली की चोट से उबर चुके हैं और 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले डार्विन ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान में की पुष्टि

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बयान में कन्फर्म किया कि नए बने वनडे कप्तान लिटन दास को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के पहले मैच के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 31 वर्षीय लिटन जून से बाएं पिंडली की चोट के कारण टीम से बाहर थे। उन्‍होंने अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। लिटन टीम में शामिल होने के लिए रविवार को डार्विन के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि बांग्लादेश की टीम भी अन्‍य टीमों की तरह प्‍लेयर्स की चोटों से जूझ रही है। वह ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपने पेसर नाहिद राणा और तंजीम हसन साकिब के बगैर ही खेलने उतरेगी। वहीं, अभी भी शोरीफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहीम के अपडेट का इंतजार है।

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की अपडेटेड टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन, मोमिनुल हक शोरब, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जैकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (वाइस कैप्टन), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन, लिटन दास

बांग्‍लादेश बनाम ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट, 13-17 अगस्त, डार्विन

दूसरा टेस्ट, 22-26 अगस्त, मैके

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT (%)
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7इंग्लैंड134813824.36
8वेस्टइंडीज112723022.73
9पाकिस्तान514046.67