1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका में 31 रन बनाते ही दिग्‍गजों के क्‍लब में होगी एंट्री

Shubman Gill Test Record: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज गॉल में 15 अगस्‍त से होने जा रहा है। इस सीरीज में कप्‍तान शुभमन गिल के पास एक बड़ा माइलस्‍टोन पार करने का मौका होगा।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 01, 2026

Shubman Gill, IND vs SL Test Series,

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: IANS)

Shubman Gill Test Runs Record: भारतीय टीम अब श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में 15 अगस्‍त से खेला जाएगा। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भी भारत के लिए यह सीरीज बेहद ही महत्‍वपूर्ण है। ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम से फैंस को बड़ी उम्‍मीदें होंगी। खुद कप्‍तान के पास इस मौके पर एक बड़ा माइलस्‍टोन पार करने का मौका होगा। वह सिर्फ 31 रन बनाते ही दिग्‍गजों के क्‍लब में शामिल हो जाएंगे।

3000 टेस्‍ट रन बनाने वाले भारतीयों के क्‍लब में होंगे शामिल

बता दें कि शुभमन गिल अपने 3000 टेस्‍ट रन पूरे करने से सिर्फ 31 रन दूर हैं। वह अब तक 41 मैचों की 74 पारियों में 44.31 के औसत से 2969 रन बना चुके हैं। 31 रन बनाते ही वह मुरली विजय, रवि शास्‍त्री, ऋषभ पंत और नवजोत सिंह सिद्धू के तीन हजारी टेस्‍ट रन के क्‍लब में शामिल हो जाएंगे। टेस्‍ट क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह 28वें भारतीय खिलाड़ी होंगे।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सक्रिय खिलाड़ी

खिलाड़ीकरियरमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
केएल राहुल2014-202668119415319936.421220
रवींद्र जडेजा2012-2025891334095175*38.27628
ऋषभ पंत2018-202650873557159*43.37819
शुभमन गिल2020-20264174296926944.31118
यशस्वी जायसवाल2023-202629542535214*48.75713

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के शीर्ष खिलाड़ी

खिलाड़ीकरियरमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
सचिन तेंदुलकर1989-201320032915,921248*53.785168
राहुल द्रविड़1996-201216328413,26527052.633663
सुनील गावस्कर1971-198712521410,122236*51.123445
विराट कोहली2011-20251232109,230254*46.853031
वीवीएस लक्ष्मण1996-20121342258,78128145.971756
वीरेंद्र सहवाग2001-20131031788,50331949.432331
सौरव गांगुली1996-20081131887,21223942.171635
चेतेश्वर पुजारा2010-20231031767,195206*43.601935
दिलीप वेंगसरकर1976-19921161856,86816642.131735
मोहम्मद अजहरुद्दीन1984-2000991476,21519945.032221