1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वॉर्म-अप मैच के घटाए गए दिन, सामने आई यह वजह

BCCI ने टीम का ऐलान करते समय साफ लिखा था कि सीरीज से पहले कोलंबो में 7 अगस्त से चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। अब बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट को इसकी अवधि कम करने की जानकारी दे दी गई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 01, 2026

IND vs SL

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा (फोटो- IANS)

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम और श्रीलंका-ए के बीच एक वार्म-अप मैच खेला जाएगा। यह मैच 7 अगस्त से शुरू होगा। पहले यह मुकाबला चार दिन का होना था, लेकिन अब इसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया है।

7 अगस्त से खेला जाएगा प्रैक्टिस मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान करते समय साफ लिखा था कि सीरीज से पहले कोलंबो में 7 अगस्त से चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। अब बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट को इसकी अवधि कम करने की जानकारी दे दी गई है।

इस वजह से कम हुआ एक दिन

मैच एनसीसी ग्राउंड पर होगा, जो एसएससी स्टेडियम के नजदीक है। जून में आखिरी टेस्ट खेलने के बाद यह मैच शुभमन गिल की टीम की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। मैच छोटा क्यों किया गया, इसकी सही वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के कई सूत्रों ने इस बदलाव की पुष्टि की है। यह भी पता चला है कि मैच लाइव प्रसारित किया जाएगा।

भारतीय टीम 4 अगस्त को होगी कोलंबो के लिए रवाना

भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो के लिए रवाना होगी। तीन दिन के इस मैच के बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गाले जाएगी। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से एसएससी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी तरफ, सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर चुने गए साई सुदर्शन अच्छी रिकवरी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बाएं हाथ के इस खिलाड़ी के पैर के अंगूठे में हल्की चोट थी और वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे।

बुमराह फिट, सुदर्शन को लेकर सस्पेंस बरकरार

सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने फिर से बैटिंग शुरू कर दी है, जिससे उम्मीद जगी है कि टीम के रवाना होने से पहले वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। घुटने की समस्या से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह का इस सीरीज के लिए चयन भी शर्तों के आधार पर किया गया था। लेकिन माना जा रहा है कि टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे दोनों टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।