क्रिकेट

शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गया टीम इंडिया का ये उभरता सितारा, खतरे में करियर

रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक वांखेड़े स्टेडियम में खेले गए दौरे के आखिरी मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने एक परिवार के साथ-साथ पूरे देश की चिंताएं बढ़ा दी हैं

2 min read
Dec 25, 2017

नई दिल्ली। श्रीलंका का भारत दौरा अब समाप्त हो चुका है। टेस्ट सीरीज़ से शुरु हुए इस दौरे में वनडे और टी-20 सीरीज़ भी खेली गई। जिनमें से सभी सीरीज़ में भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज़ का भी क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज़ में 1-0, वनडे में 2-1 तो वहीं टी-20 में 3-0 से हरा दिया। टेस्ट सीरीज़ में विराट कोहली टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे थे तो वहीं वनडे और टी-20 के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई थी। क्योंकि विराट कोहली छुट्टी लेकर अपनी शादी, हनीमून और रिसेप्शन पार्टी में बिज़ी चल रहे हैं।

लेकिन रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक वांखेड़े स्टेडियम में खेले गए दौरे के आखिरी मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने एक परिवार के साथ-साथ पूरे देश की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अभी हाल ही में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले मोहम्मद सिराज ने आखिरी टी-20 मैच में जमकर रन लुटाए थे। सिराज ने उम्मीद के मुताबिक गेंदबाज़ी न करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाज़ों की मुश्किलों को बहुत हद तक कम कर दिया था। अपने 4 ओवर के स्पेल में सिराज ने 11.25 की औसत से कुल 45 रन लुटा दिए। जबकि उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिल पाया था। बता दें कि अभी तक के टी-20 इतिहास में भारत का कोई भी गेंदबाज़ अपने 4 ओवर के स्पैल में इतने रन नहीं दिए हैं। सिराज अपने इस बॉलिंग फिगर के साथ टी-20 में सबसे ज़्यादा रन खर्च करने वाले भारत के नंबर 1 गेंदबाज़ बन गए हैं।

ये भी पढ़ें

धोनी के टिप्स की कीमत तुम क्या जानो विराट बाबू, लंकाई खिलाड़ी के लिए भगवान हैं माही

बताते चलें कि मोहम्मद सिराज ने इसी साल 4 नवंबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। श्रीलंका के खिलाफ खेला गया आखिरी मैच सिराज का दूसरा ही टी-20 मैच था। सिराज ने दो मैचों में केवल 2 ही विकेट लिए हैं। बता दें कि सिराज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर थे, लेकिन आईपीएल के बाद से उनके परिवार की किस्मत चमक गई। फिलहाल अब वे ऑटो नहीं चलाते हैं।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने मुंबई में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, कोहली के साथ अनुष्का को भी होने लगी है जलन
Published on:
25 Dec 2017 07:59 pm
Also Read
View All