श्रीलंका के इस दौरे पर कई रिकॉर्ड्स बने, लेकिन एक रिकॉर्ड चूक भी गया। बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2017 में सभी फॉर्मेंट्स को लेकर कुल 37 मैचों में जीत हासिल की। लेकिन यदि भारत 2 मैच और जीत जाता तो वो 2003 में बने ऑस्ट्रेलिया के 38 जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देता। हालांकि टीम इंडिया साल 2017 में सबसे ज़्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई। भारत ने 53 में से 37 मैच जीते हैं जबकि 12 में हार मिली।