19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड स्टंप तक 243/5, बुमराह ने झटके 3 विकेट, हेनरी ने जड़ा शतक

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड स्टंप तक 243/5, बुमराह ने झटके 3 विकेट, हेनरी ने जड़ा शतक

IND vs NZ 1st Test Day 1 Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से जहां जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए हैं। वहीं, कीवी टीम की ओर से हेनरी निकोल्‍स ने शतक जड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Nov 2026, 11:07 AM IST

IND vs NZ 1st Test Day 1 Highlights

भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते हेनरी निकोल्‍स। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BLACKCAPS)

India vs New Zealand 1st Test Day 1 Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। मेजबान न्‍यूजीलैंड ने पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए हैं। मेजबान कीवी टीम की ओर से हेनरी निकोल्‍स ने 221 गेदों पर 14 चौके की मदद से नाबाद 113 रन की शतकीय पारी खेली है, तो ग्‍लेन फिलिप्‍स ने 182 गेंदों पर 13 चौके की मदद से नाबाद 94 रन बनाए हैं। वहीं, भारत की ओर से स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए हैं।

खबर अपडेट हो रही है…