Jasprit Bumrah breaks Javagal Srinath record: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार 19 नवंबर से हो गया है। पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन चाय काल तक 49 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की ओर से हेनरी निकोल्स 135 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 66 और ग्लेन फिलिप्स 66 गेंदों पर 7 चौके के साथ 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए हैं। इसके साथ वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के शीर्ष 10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।