Australia vs England 3rd ODI: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैेंड की पूरी टीम 48.3 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की ओर बेन डकेट ने शानदार शतक लगाया।