18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 1st Test: भारत को चुनौती देने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया खास प्लान, कप्तान टॉम लैथम ने खोले पत्ते, जानें संभावित प्लेइंग-11

New zealand vs India 1st Test: वेलिंगटन की तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा होगी। जानिए कीवी टीम की रणनीति, बुमराह को लेकर टॉम लैथम की चेतावनी और संभावित प्लेइंग-11।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 18 Nov 2026, 10:42 AM IST

New Zealand vs India, 1st Test

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर टॉम लैथम। (Photo- ICC)

New Zealand vs India 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में 19 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इस दौरे का समापन टेस्ट सीरीज जीत के साथ करना चाहेगी। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह चुनौती आसान नहीं होने वाली है। न्यूजीलैंड की टीम जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है, वहीं भारत चौथे स्थान पर काबिज है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक और कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड की क्या है रणनीति?

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान की पिच पर काफी घास नजर आ रही है। पिच से लेकर आउटफील्ड तक हर तरफ हरियाली दिखाई दे रही है। गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले पिच का मिजाज देखकर ऐसा लग रहा है कि यह तेज गेंदबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पिच की परिस्थितियों को देखते हुए जैकब डफी को काइल जैमीसन, मैट हेनरी और गेंदबाजी ऑलराउंडर नाथन स्मिथ के साथ टीम में शामिल किया है। इससे साफ है कि भारतीय बल्लेबाजों को कीवी तेज गेंदबाजों की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी पिच के मिजाज को लेकर सतर्क हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि भारतीय टीम की गेंदबाजी रणनीति केवल शुरुआती सत्र में पिच से मिलने वाली मदद तक सीमित नहीं रहेगी। टीम तीसरे, चौथे और पांचवें दिन पिच के बदलते मिजाज को ध्यान में रखते हुए भी अपनी गेंदबाजी की योजना तैयार कर रही है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर सतर्क है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अपनी टीम के बल्लेबाजों को आगाह किया है। उन्होंने बुमराह को विश्वस्तरीय गेंदबाज बताते हुए कहा कि उनका अनोखा गेंदबाजी एक्शन बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौती पेश करता है।
लैथम के मुताबिक, बुमराह के गेंदबाजी एक्शन का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि नेट्स या घरेलू क्रिकेट में आमतौर पर ऐसे एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता।

हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम के ज्यादातर बल्लेबाज रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट में बुमराह का सामना कर चुके हैं। इसके बावजूद कीवी टीम की रणनीति उनके खिलाफ जोखिम लेने के बजाय संभलकर और सुरक्षित तरीके से खेलने की होगी।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।