India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पहला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकार पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम ने पहले दिन ही 70 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह का खास योगदान रहा, जिन्होंने अपने 12 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, आकशदीप और अंशुल कंबोज ने भी एक-एक विकेट लिया है। खबर लिखे जाने तक पहले दिन दूसरे सेशन में कीवियों का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।