न्यूजीलैंड के 70 के स्कोर पर 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद हेनरी निकोल्स काफी संभलकर खेल रहे थे, मैच में फिर से मेजबान टीम वापसी कर सके। इसी बीच यशस्वी जायसवाल ने हेनरी का ध्यान भंग करने के लिए उन्हें उकसाने का प्रयास करते हुए कहा कि आप सच में बहुत धीमा खेलते हैं और आपकी आधी टीम पहले ही ड्रेसिंग रूम में वापस आ चुकी है। इस पर हेनरी ने दो टूक कहा कि अपनी फील्डिंग पर ध्यान दो। इस पर जायसवाल ने कहा कि अगर मैं यहां खेल रहा होता, तो मैं बिना डरे खेलता। फिर हेनरी भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि आपने और आपकी टीम ने 2024 में घर पर क्या किया। जब हेनरी ने उन्हें घर पर 0-3 से हार की याद दिलाई तो यशस्वी फिर कुछ नहीं बोले।