दिल्ली वाली पार्टी में दोनों की फैमिली के अलावा उनके खास दोस्त और रिलेटिव्स भी आए थे। इसके अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। विराट और अनुष्का ने दिल्ली की रिसेप्शन पार्टी के लिए जो इंविटेशन कार्ड दिया था, वो काफी शानदार और यादगार भी था। दरअसल दिल्ली वाली पार्टी के लिए विराट और अनुष्का ने कार्ड के साथ एक एस्टर प्लांट भी दिया था।