क्रिकेट

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में गर्दा उड़ा रहीं भारतीय प्‍लेयर्स, स्‍मृति मंधाना शीर्ष पर, जानें टॉप-10 में कौन-कौन

Women's Asia Cup 2026: एशिया कप में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। स्‍मृति मंधाना हांगकांग के खिलाफ महज 64 गेंदों पर 124 रन की दमदार पारी टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस तरह शीर्ष दो स्‍थान पर भारतीय का कब्‍जा है।
less than 1 minute read
Sep 04, 2026
Smriti Mandhana
भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Women's Asia Cup 2026 Stats: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का ग्रुप चरण में आखिरी मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से है। वहीं, सात टीमों के बीच 3 स्‍थानों के लिए जंग होगी। भारत की ओर से स्‍मृति मंधाना ने गुरुवार रात हांगकांग के खिलाफ महज 64 गेंदों पर 14 चौके और 7 छक्‍कों की मदद से 124 रन की विस्‍फोटक पारी खेली। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रनों के साथ शीर्ष स्‍कोरर बन गई हैं। जबकि शेफाली वर्मा दूसरे स्‍थान पर हैं। इस तरह 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन वाली टॉप-10 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट में भारत का दबदबा देखने को मिल रहा है।

स्मृति मंधाना के आसपास भी नहीं कोई अन्‍य बल्‍लेबाज

स्मृति मंधाना एशिया कप 2026 में दो मैचों के बाद 143 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 71 के औसत और 193.24 के जबरदस्‍त स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 18 चौके और 7 छक्‍के आए हैं। वहीं, इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर काबिज शेफाली वर्मा ने 46 के औसत और 173.58 के स्‍ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं। इस सूची में तीसरे स्‍थान थाईलैंड की नन्‍नापट कोंचारोएनकाई हैं, जिन्‍होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 22.67 के औसत और 73.12 के स्‍ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं।

महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्‍लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1स्मृति मंधाना2214371.50193.24187
2शेफाली वर्मा229246.00173.58115
3नन्नापट कोंचारोएनकाई336822.6773.1270
4नरुमोल चाइवई226030.0093.7562
5चमारी अटापट्टू225757.00150.0082
6मुनीबा अली115454.00103.8540
7निलाक्षिका सिल्वा215050.00142.8631
8सोभना मोस्तारी114040.0095.2421
9यास्मिन दासवानी223919.5060.9430
10मरीना लैम्पलॉ223618.00138.4670
Updated on:
04 Sept 2026 03:24 pm
Published on:
04 Sept 2026 03:24 pm