क्रिकेट

धोनी का नया लुक हुआ वायरल, IPL के ये हेयर स्‍टाइल भी रहे सबसे ज्‍यादा चर्चित, देखें वीडियो

MS Dhoni New Look : भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज 10 जुलाई को वह अपने प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म के ट्रेलर की लॉचिंग के लिए नए लुक के साथ चेन्‍नई पहुंचे। उनके नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
धोनी का नया लुक हुआ वायरल, IPL के ये हेयर स्‍टाइल भी रहे हैं सुर्खियों में।

MS Dhoni New Look : भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को ही अपना जन्‍मदिन मनाया है। वहीं, आज 10 जुलाई को वह अपने प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म के ट्रेलर की लॉचिंग के लिए नए लुक के साथ चेन्‍नई पहुंचे। जहां फैंस ने एयरपोर्ट पर फूल बरसाकर उनका स्‍वागत किया। उनकी एक झलक पाने को एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अब उनके नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। माही इस नए लुक में काफी क्यूट दिख रहे हैं।


दरअसल, एमएस धोनी अपने नए प्रोडक्शन हाउस की पहली मूवी के ट्रेलर की लॉचिंग के लिए चेन्नई पहुंचे। उनकी इस फिल्म का नाम लेट्स गेट मेरिड है। सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने जैसे ही एयरपोर्ट पर एंट्री की तो फैंस ने धोनी-धोनी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान उनके साथ पत्‍नी साक्षी भी थीं।

यह भी पढ़ें : वनडे क्रिकेट होगा खत्‍म! ICC की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन ने उनका नए स्टाइलिश लुक वाला फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। धोनी के फैंस माही के नए लुक पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं के साथ उन्‍हें नई फिल्‍म के लिए एडवांस में बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा पर भड़के सुनील गावस्‍कर, सरेआम किया 'बेइज्‍जत'

बता दें कि धोनी हर आईपीएल में नए लुक के साथ नजर आते हैं। विभिन्‍न आईपीएल में उनके ये सबसे चर्चित हेयर स्‍टाइल रहे हैं।

Updated on:
10 Jul 2023 05:41 pm
Published on:
10 Jul 2023 05:40 pm
Also Read
View All
CSK vs LSG Pitch report: : स्पिनर मचाएंगे गदर, उमस से खिलाड़ियों का होगा बुरा हाल, पढ़ें चेन्नई की पिच और मौसम का हाल

वैभव सूर्यवंशी यूं ही नहीं बने मोहम्मद सिराज का शिकार, GT के हेड कोच आशीष नेहरा ने खेला था ‘मास्टरस्ट्रोक’

6.50 करोड़ के तुषार देशपांडे जमकर लुटाते हैं रन, इस एक खिलाड़ी की वजह से लगातार हार रही राजस्थान रॉयल्स

वैभव सूर्यवंशी ने T20 क्रिकेट में रच डाला इतिहास, दुनियाभर के दिग्गजों का पछाड़ते हुए बना डाला महारिकॉर्ड

Rajasthan Royals Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, घर पर हारे लगातार तीन मैच, देखें किस टीम के क्वालीफाई करने के कितने % चांस