क्रिकेट

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा पहला मैच, जारी हुआ WPL 2026 का शेड्यूल

डबल्यूपीएल 2026 का आयोजन दो चरणों में होगा, जिसमें कुल 22 लीग मैच और प्लेऑफ शामिल हैं। टूर्नामेंट का पहला चरण नवी मुंबई और दूसरा चरण वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। 9-17 जनवरी के बीच मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे। इस दौरान 11 मुकाबले आयोजित होंगे। इसके बाद शेष 11 मैच वडोदरा में होंगे। इनमें प्लेऑफ भी शामिल हैं।
2 min read
Nov 29, 2025
MP players WPL 2026 Auction pooja vastrakar kranti gaud mp news
WPL 2026 का शेड्यूल हुआ जारी (फोटो- WPL आधिकारिक वेबसाइट)

WPL 2026 full fixtures: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस सीजन का आगाज़ 9 जनवरी 2026 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा, जहां दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने सामने होंगे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे मैच

डबल्यूपीएल 2026 का आयोजन दो चरणों में होगा, जिसमें कुल 22 लीग मैच और प्लेऑफ शामिल हैं। टूर्नामेंट का पहला चरण नवी मुंबई और दूसरा चरण वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। 9-17 जनवरी के बीच मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे। इस दौरान 11 मुकाबले आयोजित होंगे। इसके बाद शेष 11 मैच वडोदरा में होंगे। इनमें प्लेऑफ भी शामिल हैं।

दोनों शहरों में 11 -11 मैच खेले जाएंगे

वडोदरा लेग की शुरुआत गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के साथ होगी। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 2025 के फाइनल का री-मैच होगा। मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस सीजन में उतर रही है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस खिताब को जीतने वाली दूसरी टीम है। 1 फरवरी को लीग स्टेज खत्म होने के बाद, एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें हिस्सा लेंगी। टेबल टॉपर सीधे 5 फरवरी को फाइनल में पहुंचेगी।

WPL 2026 का शेड्यूल

9 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
10 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
13 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
15 जनवरी: मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
19 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, वडोदरा
1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
3 फरवरी: एलिमिनेटर, वडोदरा
5 फरवरी: फाइनल, वडोदरा

Updated on:
29 Nov 2025 12:22 pm
Published on:
29 Nov 2025 12:22 pm