क्रिकेट

मैं कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा… मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खुलासा

Varun Chakravarthy on Test Cricket: भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि वह कभी टेस्‍ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उनकी गेंदबाजी टेस्‍ट फॉर्मेट के लिए नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2025, 8:14 AM IST
Varun Chakravarthy
Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy on Test Cricket: पिछले छह महीने तमिलनाडु के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए सपनों सरीखे रहे हैं। उनकी भारतीय टी20 और वनडे टीम में वापसी हुई और फिर उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुई खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टी20 और वनडे में जगह बनाने के बाद अब सवाल यह है कि क्या 33 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती को टेस्ट क्रिकेट में भी जगह मिलेगी? दरअसल, हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह टेस्ट क्रिकेट खेले, लेकिन वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि वह कभी इस पांच दिवसीय फॉर्मेट में नहीं खेल पाएंगे।

मेरी गेंदबाजी टेस्ट क्रिकेट के लिए नहीं

वरुण चक्रवर्ती से जब हाल में एक इंटरव्यू में टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी गेंदबाजी इस पांच दिवसीय प्रारूप के अनुकूल नहीं है। वरुण ने कहा, हर क्रिकेटर की तरह मुझे भी टेस्ट क्रिकेट काफी पसंद है, लेकिन मेरी गेंदबाजी इस प्रारूप के लिए नहीं है, क्योंकि मैं एक मीडियम पेसर की तरह हूं।

23-30 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकता

वरुण ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में आपको एक दिन में 20-30 ओवर गेंदबाजी करनी होती है और जिस तरह मेरा स्टाइल है, मैं ऐसा नहीं कर सकता। मेरी गेंदबाजी तेज गति की होती है और मैं एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 ओवर फेंक सकता हूं, जो टेस्ट क्रिकेट के लिए पर्याप्त नहीं है।

सिर्फ टी20 और वनडे पर नजर

भारतीय स्पिनर से जब भविष्य की योजनाओं के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी नजरें लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। वरुण ने कहा, मैं ध्यान टी20 और वनडे में भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर है। मैं अपनी सीमाओं के बारे में जानता हूं और उसी पर फोकस करता हूं।

विकेटकीपर से मीडियम पेसर और फिर स्पिनर बने

वरुण चक्रवर्ती ने क्रिकेट की शुरुआत एक विकेटकीपर के तौर पर की थी। लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्होंने विकेटकीपिंग छोड़ दी और मीडियम पेस गेंद डालने लगे। वह मीडियम पेसर बनना चाहते थे, लेकिन एक मैच के दौरान वह चोटिल हो गए। इसके बाद उन्होंने स्पिनर बनने का फैसला किया।

Updated on:
16 Mar 2025, 8:14 AM IST
Published on: