क्रिकेट

VIDEO: बेहद अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा!

Ned Leonard Strange Interesting Catch by Ben Cliff: क्रिकेट के मैदान पर आपने कई अद्भुत और अकल्‍पनीय कैच देखें होंगे, लेकिन समरसेट और यॉर्कशायर के मैच में बेन क्लिफ ने नेड लियोनार्ड का जो कैच पकड़ा है, शायद ही कभी आपने ऐसा देखा हो।

less than 1 minute read

Ned Leonard Strange Interesting Catch by Ben Cliff: वॉर्मस्ले में समरसेट और यॉर्कशायर के बीच इंग्लैंड के सेकंड क्लास टी20 फाइनल में समरसेट के बल्लेबाज नेड लियोनार्ड का यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज बेन क्लिफ द्वारा पकड़ा गया अजीबोगरीब कैच चर्चा का विषय बना हुआ। दरअसल, स्‍ट्राइक पर खड़े नेड ने सीधा शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद नॉन स्‍ट्राइक पर खड़े साथी बल्‍लेबाज अल्‍फी ओगबोर्न की पीठ से जा टकराई। इससे गेंद की दिशा बदल गई और सीधे बेन क्लिफ हाथों में जा पहुंची। इस तरह नेड को पवेलियन जाना पड़ा।

ये कमाल का कॉट एंड बोल्ड...

इस वाकये का वीडियो वीडियो यॉर्कशायर वाइकिंग्स ने अपने एक्‍स अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही लिखा 'देखिए बेन क्लिफ का ये कमाल का कॉट एंड बोल्ड' इस अनोखे अंदाज में आउट होने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Updated on:
18 Jul 2024 10:14 am
Published on:
18 Jul 2024 10:11 am
Also Read
View All
PAK vs AUS: पाकिस्तानी गेंदबाज की ‘भट्टा’ बॉलिंग से नाराज़ हुए कैमरन ग्रीन, आउट होने के बाद गुस्से में किया ऐसा इशारा, देखें Video

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए बांग्लादेश ने खिलाड़ियों को खुश करने के लिए किया नए टूर्नामेंट का ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में छक्कों की बारिश के साथ बना T20i इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल, ध्वस्त हुए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: पांच विकेट लेने के बाद भी अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन या संजू सैमसन? कप्तान सूर्याकुमार यादव ने बताया कौन करेगा ओपन

अगली खबर