क्रिकेट

34 साल पुराने मामले में सजा पाने वाले Navjot Singh Sidhu इतनी संपत्ति के हैं मालिक

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को एक 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल कैद की सजा सुनाई है। इस आर्टिकल में जाने कितनी संपत्ति के मालिक है गुरु उर्फ नवजोत सिंह सिद्धू
2 min read
May 19, 2022
navjot_singh_sidhu_2.jpg
34 साल पुराने मामले में सजा पाने वाले Navjot Singh Sidhu इतनी संपत्ति के हैं मालिक

Networth of Navjot Singh Sidhu: क्रिकेट से लेकर राजनीति की दुनिया में पैठ जमा चुके नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को एक पुराने मामले में 1 साल की सजा हो गई। बता दें कि उन्हें एक 34 साल पुराने मामले में सजा हुई है। नवजोत ने क्रिकट से लेकर राजनीति में भी खूब नाम कमाया है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप उनकी संपत्ति के बारें में जानते हैं? अगर नही जानते तो कोई बात नही आज हम आपको नवजोत सिंह सिद्धू की कुल नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहें हैं


ये भी पढ़ें -
IPL 2022: रात 8 बजे से शुरू होगा IPL FINAL, जाने क्यों बदला टाइम

इतनी संपत्ति के मालिक है गुरु उर्फ नवजोत सिंह सिद्धू

58 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इसी साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू कुल 44.63 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की थी। जिसमें दो हाई क्लास एसयूवी (SUV) और 44 लाख की घड़ी शामिल है। इसके अलावा 35 करोड़ का एक रेजिडेंशियल प्लॉट भी उनके नाम है। इसके अलावा उनकी पत्नी और पूर्व एमएलए नवजोत कौर सिद्धू के पास चल और अचल के रूप में कुल 3.28 करोड़ की संपत्ति है।

इस मामले में हुई जेल

27 दिसंबर, 1988 को पटियाला में एक विवाद हुआ था और इस विवाद में ही नवजोत सिंह को सजा हुई है। ये विवाद पार्किंग को लेकर था। पीड़ित और दो अन्य लोग बैंक से पैसे निकालने जा रहे थे। सड़क पर उन्होंने सिद्धू की जिप्सी देखी और उसे हटाने के लिए कहा। इसके बाद बहस शुरू हो गई थी। आरोप था कि इस दौरान सिद्धू ने पीड़ित के साथ मारपीट की और मौके से गायब हो गए। पीड़ित को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया था। इसी मामले ही सिद्धू को अब सजा सुनाई गई है।

क्रिकेट में नवजोत सिंह सिद्धू का करियर बहुत शानदार रहा

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को असली पहचान क्रिकेट से ही मिली थी। उन्होंने 12 नवंबर, 1983 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 2 जनवरी, 1999 को सिद्धू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी अंतिम टेस्ट मैच खेला था। 8 अक्टूबर, 1987 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिद्धू ने वनडे में डेब्यू किया था। 20 सितंबर 1998 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम वनडे खेला था। सिद्धू ने अपने करियर में 51 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले। लगभग 42 की औसत से उन्होंने 3202 रन बनाए। इसके अलावा 9 शतक और 15 अर्धशतक भी टेस्ट में उनके नाम हैं। टीम इंडिया के लिए सिद्धू ने 136 वनडे मैच खेले। लगभग 37 की औसत से 4413 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 6 शतक और 33 अर्धशतक है।

ये भी पढ़ें -ये है IPL इतिहास के पांच सबसे कंजूस गेंदबाज, नही देते आसानी से रन

Updated on:
19 May 2022 04:38 pm
Published on:
19 May 2022 04:38 pm
Also Read
View All
IND vs SL: भारत की पहली पारी 462 के स्कोर पर सिमटी, श्रीलंका को पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने दिया पहला झटका

The Hundred के पहले ही सीजन में चैंपियन बनी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, फूले नहीं समां रहे मालिक संजीव गोयनका ने दिया खास संदेश

हार्दिक पंड्या के ट्रेड की अटकलों पर भड़के सुनील गावस्कर, IPL ट्रांसफर मामले में BCCI पर दागे सवाल

SL vs IND: तीसरे दिन भी बारिश से किरकिरा होगा भारत-श्रीलंका टेस्‍ट का मजा, जानें आज गॉल में हर घंटे के मौसम का हाल

AUS vs BAN: बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद निशाने पर ऑस्ट्रेलिया के सीनियर खिलाड़ी, टीम इंडिया की तरह बदलाव की मिली सलाह